मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानी

SHARE:

कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां जानकी की शौर्यपूर्ण और ओजस्वी गाथा को युवा पीढ़ीयो से आत्मसात कराने हेतु कटिहार में मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र प्रस्तावित है और इसकी स्थापना के लिए वैष्णव अघोड आश्रम की पूरी टीम संकल्पित हैं। इसी सन्दर्भ में आज 1.80 एकड़ जमीन का अनुबंध कराया गया।

यह भूमि कटिहार के बाजार समिति से हफ़लागंज मुख्य मार्ग पर वार्ड संख्या 45 में अवस्थित हैं।इसी सन्दर्भ में जिला पदाधिकारी कटिहार को अवलोकन सह आमंत्रण पत्र सौंपा गया ताकि प्रशासनिक सहयोग से तीर्थ क्षेत्र के निर्माण में तेजी आ सके। यह भूमि पार्वती ट्रस्ट की है जो खुबेश्वर मंदिर नयाटोला से जुड़ी हुई है।

इस जमीन को 40 वर्षो के लिए लीज पर लिया गया है। जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है इस मुख्यालय में माँ जानकी के रूप अर्थात मातृशक्तियों को सरकार की स्वावलंबी सहकारी योजनाओं के माध्यम आर्थिक रूप से सबल बनाया जाएगा तथा प्रभु महादेव के केदारनाथ मंदिर की छोटी प्रतिकृति बनाई जाएगी जोकि दर्शनीय स्थल आश्रम के केंद्र द्वारा विकसित होगी।

इसकी सूचना जिलापदाधिकारी कटिहार के साथ साथ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री और जिले के सम्मानित सांसद एवं विधायकगणों को भी दी जा रही है साथ ही इसके भूमिपूजन हेतु श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के उत्तराधिकारी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव कमल नयन दास जी महाराज को भी दी जा चुकी हैं जिसमें महंत विमल कृष्ण दास जी एवं महंत गणेश राय दास जी महाराज ने भी बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया उनके जल्द ही कटिहार आने की संभावना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!