टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटन

SHARE:

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ

श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन डेहरी के माननीय विधायक राजीव रंजन सिंह ‘सोनू’ करेंगे।
सेवा समिति के सेवक गोविंदा तिवारी ने बताया कि शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, रात्रि विश्राम, पेयजल, प्राथमिक उपचार, चाय-नाश्ता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि सेवा समिति के सभी सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि टेढ़ागाछ सेवा समिति पिछले कई वर्षों से श्रावणी मेले के दौरान निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करती आ रही है।

इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवरियों के सेवा शिविर का लाभ उठाने की उम्मीद है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनसे सेवा शिविर की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!