कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से प्रारंभ होकर न्यू मार्केट सब्जी मंडी तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा दुकानदारों एवं
आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा एसडब्ल्यूएम नियम-2026 का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। नगर निगम की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹5,700 का जुर्माना वसूला।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ,सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


























