मनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ओडी रजिस्टर का अवलोकन एवं जांच की गई तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की गई साथ ही थाना क्षेत्र में विधि – व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन वाहन जांच करें एवं जो भी संदिग्ध मिले उन पर तुरंत ही कानूनी कार्रवाई करें साथ ही जो भी अपराधी किस्म के लोग हैं उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।इस अवसर पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।


























