किशनगंज/ दिघलबैंक / प्रणव मिश्रा
12 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहामारी में मेडिकल शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान जीडी/एमओ डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने करीब दो सौ लोगो का ईलाज कर निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराया।
जबकि पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.संजीव कुमार साधांशू ने 50 किसानों के करीब 70 मवेशियों का इलाज करते हुए खासकर दुधारू गाय के सही पालन करने की जानकारी देते हुए दवाई का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में मोहामारी कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेन्ट सतपाल शर्मा, एसआई /जीडी पिंटू दास,एएसआई/जीडी रतन मंडल, निताई चंद घोष, एचसी/जीडी जसवीर सिंह, सीटी/जीडी रवि कांत सिंह आदि जवान शामिल थे।




























