मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

एससीएसटी पुलिस ने मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बहादुरगंज चुड़ीपट्टी निवासी वादी राम प्रसाद राम ने एससीएसटी थाना मे मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस बहादुरगंज चुड़ीपट्टी निवासी आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. जमीर आलम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई