खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजा

SHARE:

गर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त

6,200 का जुर्माना वसूला

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार के निर्देश पर गर्ल्स स्कूल रोड एवं न्यू मार्केट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों एवं प्रतिष्ठानों को अपशिष्ट प्रबंधन नियम- नियम-2026 का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों से ₹6,200 का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम की टीम ने लोगों को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना कानूनन दंडनीय है तथा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे का उचित निस्तारण करें और नगर निगम द्वारा निर्धारित स्वच्छता नियमों का पालन करें। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माना सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से स्वच्छ कटिहार के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी मो. नुर अली खान, जेई अजय कुमार सिंह, सिटी मैनैजर ज्योति कृष्णमुर्ति, राजीव चाकी, मुकेश महतो, अमरेन्द्र झा सहित अन्य मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!