किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा
जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव के निकट नव निर्मित दुकानों का आज विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल, उप मुख्य पार्षद उर्मिला देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजेश पासवान सहित अन्य अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़ कर एवं विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।इस मौके पर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए दिखे ।
मालूम हो की फुटफाथ पर दुकानदारी करने वाले अस्थाई दुकानदारों के लिए कुल 22 दुकानों का निर्माण नगर पंचायत के द्वारा करवाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने उद्घाटन समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की नगर को जाम से मुक्त करवाने एवं स्वच्छता बनी रहे यह उनकी प्राथमिकता में शामिल था और इसी उद्देश्य से दुकानों का निर्माण करवाया गया है ।
उन्होंने कहा की मेरे ऊपर कई आरोप भी लगाए गए जिसका माकूल जवाब दिया जाएगा। वही उन्होंने कहा की जो लोग भी आरोप लगा रहे है उन्हे यह पता होना चाहिए की बोर्ड की बैठक में दुकानों के निर्माण का निर्णय लिया गया था न की यह उनका खुद का निर्णय है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल,नौशाद आलम ,देवकी अग्रवाल,मुस्ताक आलम,राजेश करनानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




























