किशनगंज:उत्पाद विभाग द्वारा की गई अलग अलग कारवाई में बीयर के साथ चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने एक बोतल बीयर के साथ वाहन सवार तीन लोगों को गिरफ्ताऱ किया है। फरिंगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने चेकिंग के दौरान बीआर 11 पीए 8272 नंबर की स्कार्पियो वाहन को रोका। तलाशी लेने पर चालक के सीट के पीछे छिपा कर रखे 650 एम एल की एक बोतल बीयर बरामद कर हसनगंज कटिहार निवासी मो.जलाल और मो.साकिब के साथ साथ पुर्णिया निवासी मो.फैजान को गिरफ्ताऱ कर जेल भेज दिया।

वही एक अन्य कारवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बोतल बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्ताऱ किया है। बारहमनी निवासी असरफ आलम पिता सोहराब आलम मौजमस्ती करने के लिए बंगाल से बीयर खरीद कर ला रहा था। लेकिन फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने बस की तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग में किताब कॉपियों के बीच छिपा कर रखे बीयर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्ताऱ कर लिया।

हालांकि उसे छुड़ाने के लिए शहर के कई लोगों ने ऐंडी चोटी का जो लगा दिया। लेकिन उत्पाद अधिकारियों के सख्त रूख के समक्ष उनकी एक ना चली। गिरफ्ताऱ असरफ के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई