किशनगंज :जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा रविवार को बहादुरगंज प्रखंड के निशंद्रा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | इस जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता श्री राज कुमार साह तथा पारा विधिक स्वयं सेवक श्री सलमान खुर्शीद के द्वारा आम लोगों को नालसा की नशा उन्मूलन योजना 2015, मध्यस्था से निपटाए जाने वाले मामले, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने की विधि, राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ-साथ अन्य कानूनी जानकारियां दी गई |

किशनगंज जिला में दिनांक 4 जुलाई से 6 जुलाई तक आने वाले मोबाइल लोक अदालत के संदर्भ में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई | पैनल अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि दिनांक 4 जुलाई 2023 को कोचाधामन प्रखंड कार्यालय परिसर में, दिनांक 5 जुलाई 2023 को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में एवं दिनांक 6 जुलाई 2023 को ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों/ मामलों का निपटारा आपसी समझौता से किया जाएगा

l जागरूकता शिविर को सफल बनाने में निशंद्रा पंचायत भवन के मुखिया श्री नासिर आलम, उप मुखिया श्री अबसार , समिति श्री मुनाजिर अंसारी तथा सदस्य श्री गुलशेड, श्री मोजीब एवं ग्रामीणों की अहम भूमिका रही |

सबसे ज्यादा पड़ गई