महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की छातापुर में मनी जयंती समारोह

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

जब तक जग में सुरज चांद रहेगा अमर गुरुदेव का नाम रहेगा का गूंजा स्वर


छातापुर| सुपौल। ब्यूरो।सोनू कुमार भगत


छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संतमत सत्संग आश्रम में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की 139 वीं पावन  जयंती समारोह धूम धाम से गुरुवार को मनायी  गयी। जयंती के अवसर पर  प्रातः समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु  महिला पुरुषों  द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इसके  माध्यम से संत मत के अनुयायियों द्वारा ट्रैक्टर, मोटर वाहन, ई रिक्शा सहित बाइक पर सवार होकर सत्संग स्थल से स्टेट हाईबे  91 से  होकर  ब्लॉक चौक तक का भ्रमण किया गया।

इस बीच संत मत के श्रद्धालु महिला पुरुषों दवारा जब तक जग  में चाँद रहेगा अमर गुरुदेव का नाम रहेगा आदि गगन भेदी नारे लगाए गए। शोभा यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह चरम पर साफ साफ दिख रहा था | सत्संग आश्रम के अनुयायियों के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा में भक्तजन लाल ध्वजा लहराते भी दिखे | सुबह के साढ़े सात बजे से निकली शोभा यात्रा डेढ़ घंटा तक जारी रहा |

इस मौके पर बड़ी संख्या में संत मत के महिला पुरुष अनुयायी व उनके पारिवारिक सदस्य समेत बच्चे भी थे | शोभा यात्रा के समापन के बाद सत्संग आश्रम में स्तुति विनती प्रार्थना तथा आरती कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके पश्चात भक्तों द्वारा जयंती के निमित बने प्रसाद ग्रहण किया गया।

महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की छातापुर में मनी जयंती समारोह