तीन बच्चों की मां 4 बच्चों के बाप के साथ हो गई थी फरार, पुलिस ने किया बरामद

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

आरोपी के तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी

किशनगंज /सागर चन्द्रा

बीबीगंज थाना क्षेत्र में तीन बच्चे की मां के चार बच्चों के पिता के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है। हालांकि महिला के पति की लिखित शिकायत पर मामले की जांच कर रही पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी व्यक्ति की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गुरुवार को बीबीगंज पुलिस बरामद महिला का मेडिकल जांच कराने के लिए किशनगंज सदर अस्पताल पहुंची। इस बीच महिला के पति और अन्य परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए और उसे कोसने लगे।

शोरगुल को सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बहरहाल सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय में महिला का बयान दर्ज कराया। वहीं परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व बीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। जिससे उसे तीन संतान भी है। महिला का पति रोजगार के लिए महानगर चला गया था। ससुराल में एकाकी जीवन व्यतीत कर रही महिला का प्रेम संबंध चार बच्चों के पिता बीबीगंज नयाटोला निवासी सुबोध साहा पिताहरी प्रसाद के साथ स्थापित हो गया।

दोनों परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए अक्सर मिला करते थे। जिसकी भनक ससुराल वालों को मिलते ही उनलोगों ने महिला पर बंदिशें लगा दी। नतीजतन विगत दिनों दोनों बच्चों को बेसहारा छोड़कर फरार हो गए। हालांकि महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को साथ ले गई थी। इधर महिला के अचानक गायब होने की सूचना के बाद पति परदेश से घर वापस लौटा और पुलिस के समक्ष पत्नी और बच्चे के बरामदगी की गुहार लगाई। पति के लिखित शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को ढ़ूंढ़ निकाला।

तीन बच्चों की मां 4 बच्चों के बाप के साथ हो गई थी फरार, पुलिस ने किया बरामद