बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित ,दिए गए जरूरी निर्देश 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि 

जिला पदाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार शुक्रवार को अपर समाहर्त्ता, किशनगंज की अध्यक्षता में ईदुल- जोहा (बकरीद) की विधि-व्यवस्था संधारण हेतु रचना भवन, डी.आर.डी.ए. किशनगंज में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी / पदाधिकारी के साथ ब्रिफिंग किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त स्थान पर मुस्तैदी के साथ अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने का निदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि विगत दिनों ईदुल- जोहा (बकरीद) पर्व को शांति एवं सद्भावना मनाने हेतु नागरीक एकता मंच के के सदस्यों के साथ बैठक आहुत हुई है।

 जिसमें नागरीक एकता मंच के सदस्यों द्वारा बताया गया कि किशनगंज जिला में गंगा जमुनी तहजीब की विचारधारा के साथ यहाॅ के नागरीक सद्भावना पूर्वक रहते है तथा उनके द्वारा इस पर्व को शांति एवं सद्भावना पूर्वक मनाने हेतु आश्वासन दिया गया है।बैठक में ईदुल- जोहा (बकरीद) की विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी तथा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित ,दिए गए जरूरी निर्देश