कैमूर :जिला मुख्यालय के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं को स्काउट एंड गाइड की टीम ने दिया प्रशिक्षण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कैमूर के द्वारा जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार के निर्देशानुसार सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय भभुआ में स्काउट गाइड प्रशिक्षण के लिए छात्राओं को सेलेक्शन किया गया। इस दौरान योगा का पूर्व अभ्यास भी कराया गया।

स्काउट गाइड प्रशिक्षण में छात्राओं को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा ,संक्षिप्त इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट गाइड चिन्ह, बाया हाथ मिलाना, वन विद्या, खोज का चिन्ह , अनुमान लगाना प्राथमिक,आत्मविश्वास, पिरामिड, पीटी परेड एक्सरसाइज, झंडा बांधना एवं फहराना,अनुशासन संबंधित अन्य जानकारियां दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।











कैमूर :जिला मुख्यालय के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं को स्काउट एंड गाइड की टीम ने दिया प्रशिक्षण