जदयू बैठक में शामिल होने किशनगंज पहुंचे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला,”कहा प्रजातंत्र में बोली चलती है गोली नही “

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

पूर्व मंत्री सह जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार निराला के किशनगंज आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष किशनगंज नौशाद आलम की अध्यक्षता में जदयू पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक कबीर सदन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला का जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। साथ उनके साथ चल रहे दीपक कुमार रजक, जार्ज मांझी, संतोष बासफोर, विद्या भूषण परभाकर, सुखदेव राय एवं जामिया मिल्लिया इस्लामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डा रकीब आलम का बुके एवं शाल देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार निराला ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। एवं पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी सभी आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया ताकि सभी लोग उक्त योजनाओं का समुचित लाभ उठा सकें। उन्होंने आगे कहा कि किशनगंज जिला में पार्टी संगठन काफी मजबूत है। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने अपने संबोधन में श्री संतोष कुमार निराला के किशनगंज आगमन पर खुशी का इजहार किया कि आपके किशनगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

मुजाहिद आलम ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह कि आप लोग गांव,चौक चौराहे पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की चर्चा करें। क्योंकि प्रजातंत्र में बोली चलती है गोली नहीं चलती है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले में इन्जिनियरिंग कालेज बनवाने का काम किया वहीं विपक्ष के लोग इसे डीटेंशन सेंटर बताकर अल्पसंख्यकों को डराकर वोट लेने का काम किया। हमारे नेता वोट की चिंता नहीं करते बल्कि उन्हें वोटरों की चिंता रहती है।यही वजह है कि किशनगंज जिले में पार्टी का कोई सांसद, विधायक,विधान पार्षद नहीं होने के बावजूद भी वो लगातार किशनगंज जिले के लिए काम कर रहे हैं।

हमारे नेता किशनगंज जिले के अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए 55 करोड़ की लागत से कोचाधामन के डेरामारी मोजाबारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने 1000 करोड़ की लागत से पोठिया प्रखंड के अर्राबारी में डा कलाम क़ृषि कालेज बनवाने का काम किया। पोलिटेकनिक, आईटीआई, महिला आईटीआई,जीएनएम स्कूल बनवाने का काम किया। हमारे नेता ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र इतना अभूतपूर्व कार्य किया है जिसकी मिसाल पूरे देश में नहीं है।यही वजह है कि आज बिहार पुलिस ने 26 प्रतिशत से अधिक पदों पर महिलाओं का कब्ज़ा है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष किशनगंज नौशाद आलम ने मुख्य अतिथि एवं उनके टीम के प्रति आभार किया और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। बैठक में मंच संचालन विजय कुमार झा ने किया। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाश्मी, पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम,महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराम दास, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमाकांत पासवान, महिला जिला अध्यक्ष जानकी सिन्हा,रेशमी राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ठाकुरगंज अजल सानी,डा भारत भूषण, जदयू अति पिछड़ा के प्रदेश सचिव नूर इस्लाम नूरी,हरिहर पासवान, महादेव लाल, जदयू किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंजिनियर मसूद आलम,लक्षमन ठाकुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डा रकीब आलम ने भी संबोधित किया। बैठक में कमाल अंजुम, नूर मोहम्मद, कार्यालय प्रभारी रियाज़ अहमद, तनवीर अली, मजलूम हक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो सूफियान, फात्मा बेगम,नारायण मांझी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई