कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के रामगढ़ विधानसभा के राजद विधायक सुधाकर सिंह ने होली मिलन समारोह के दौरान कहा कि कुलेश्वरी धाम मे सरकार द्वारा 18 एकड़ जमीन जो अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है उस पर महाविद्यालय एवं स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। जिसका लाभ दुर्गावती के लोगों को मिलेगा। बता दें कि दुर्गावती प्रखंड के राजद प्रखंड कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एवं संचालक राजद के प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार के द्वारा किया गया। इस समारोह में विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा हाथ में अबीर की थाली लेकर लोगों के पास जाकर उन्हें अबीर लगाया गया एवं होली की शुभकामनाएं दी गई।































