फारबिसगंज : प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने खैरखां पंचायत के प्रदीप मंडल, उपाध्यक्ष बनी अम्हारा पंचायत की मुखिया अनिता देवी

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान के आवास पर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान ने किया।इस मौके पर सर्वसम्मति से बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। प्रखंड में नवनिर्वाचित खैरखां पंचायत के मुखिया प्रदीप मंडल को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर अम्हारा पंचायत के मुखिया अनिता देवी को चुन लिया गया। चुनाव के लिए मुखिया संघ की हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 24-25 नवनिर्वाचित मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि ने भाग लिया।






बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिन एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसे सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पर चयनित घोषित किया है। संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनको बधाई दी। इनके अलावे उपाध्यक्ष पद पर अम्हारा पंचायत के मुखिया अनित देवी, कोषाध्यक्ष पद पर अड़राहा के मुखिया मनोज कुमार समेत अन्य मुखिया को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रखंड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा।

प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा। बैठक में किरकिचिया पंचायत की मुखिया रवीना खातून, मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी,अनिता देवी, प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, सैफगंज मुखिया संतोष कुमार, विवेकानंद मंडल, असमीना,रियाज आलम,शहजादा प्रवीण,सरवरी बानो, श्वेता देवी,रेखा देवी बैधनाथ मंडल, मों तैफिक,उदयानंन्द मंडल, परमानंद ऋषिदेव, कलालंन्द विश्वास, रूपेश मंडल आदि मौजूद थें।











सबसे ज्यादा पड़ गई