जिला पदाधिकारी ने प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई
मधुबनी के दिवंगत पत्रकार अविनाश झा को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार किशनगंज प्रेस क्लब में अपर जिला दंडाधिकारी ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर निर्धारित विषय पर एक परिचर्चा / संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “Who is not, “Afraid of Media?” विषय पर परिचर्चा की गयी। लगभग उपस्थित सभी प्रेस प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के द्वारा अपना-अपना विचार व्यक्त किया गया।
सर्वप्रथम अपर जिला दंडाधिकारी ब्रजेश कुमार, डीपीआरओ रंजीत कुमार के साथ-साथ उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगणों के द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

तत्पश्चात इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर हु इज नॉट, “अफ्रेड ऑफ मीडिया” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई ।जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने अपने प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा कि संविधान के दायरे में रह कर कार्य करने वाले को डरने की जरूरत नहीं है।आज के वर्तमान युग में सोशल मीडिया, वेब पोर्टल, फेसबुक ,टि्वटर ,व्हाट्सएप पर कुछ भ्रांतियां पैदा की जाती हैं। उससे हमें बचने की जरूरत जरूरत है।
परिचर्चा के दौरान लगभग सभी प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा इस विषय पर विस्तृत रूप से अपने अपने बातों को रखा गया । प्रमुख रूप से मिथिलेश झा दैनिक भास्कर,अली रजा सिद्दीकी कौमी तंजीम,शंभू रविदास जनपथ,मयंक प्रकाश,फारुख आजम हिंदुस्तान, राजेश दुबे ब्यूरो चीफ सोनभद्र ,मनवर राष्ट्रीय सहारा ,सुखसागर नाथ सिन्हा अध्यक्ष प्रेस क्लब ने परिचर्चा में भाग लिया।सभी लोगो ने मीडिया को समाज का दर्पण बताते हुए तथ्यपरक,यथार्थ,निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया। डराना और डरना मीडिया का कार्य नहीं है। गलत कार्य में संलिप्तता पर मीडिया का भय जरूर सताता है।

परिचर्चा के दौरान डीपीआरओ,रंजीत कुमार के द्वारा मीडिया के बदलते रूप एवं भूमिका पर प्रकाश डाला गया।उन्होंने कहा कि मीडिया जो कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।सरकार और जनता के बीच संवाद का माध्यम बनता है। जनता के लिए सरकार की जवाबदेही भी तय करता है पर जब ये स्तंभ निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का चोला त्यागता है तो न सिर्फ अनैतिक लोग बल्कि नैतिक लोग भी मीडिया से भय महसूस करते हैं। इसलिए मीडिया को अपनी सीमा का स्वयं निर्धारण करते हुए स्वच्छता एवं निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए। मीडिया समाज का दर्पण और दीपक दोनो है। इसे समतल दर्पण की तरह समाज का आइना बने रहने देने की जरूरत है,अवतल या उत्तल दर्पण नही बनने दें।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय प्रेस परिषद के द्वारा 16 नवम्बर 1966 को विधिवत रूप से कार्य करना प्रारंभ किया था। इसी दिवस को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाना, देश में प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियो की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। इस दिन से भारतीय प्रेस परिषद ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नैतिक प्रहरी के रूप में कार्य करना आरंभ किया कि प्रेस न केवल एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में अपेक्षित उच्च स्तर बनाये रखे बल्कि यह किन्ही बाह्य कारकों के प्रभाव या खतरों से विरुद्ध न हो।
परिचर्चा के दौरान एसी – सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रमोद कुमार राम ने कहा कि आज मीडिया को लोकतंत्र का प्रहरी कहा जाता है। समय के साथ मीडिया का दायित्व बढ़ता चला गया। मीडिया समाज का ऐसा दर्पण बन गया, जो समाज व राष्ट्र कोउसकी सच्चाई दिखाता है।जनता को उनके आस पास हो रही सभी गतिविधियों के बारे में सूचित करता रहता है। व्यवस्था और समाज की खामियों को उजागर करता है। इस प्रकार से मीडिया समाज और सरकार की मदद करते हुए एक निष्पक्ष एवं मजबूत
व्यवस्था का निर्माण करती है।
परिचर्चा में अपर जिला दंडाधिकारी ने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए सर्वप्रथम मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामना दिया।उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में मीडिया का दायित्व बढ़ गया है,नैतिकता से खबर दिखाने/छापने का प्रयास होना चाहिए।प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे अपने पाठक/दर्शक के कारण या किसी भी मजबूरी के कारण पक्षपातपूर्ण खबर का प्रचलन गलत है क्योंकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने विस्तार से मीडिया की भूमिका को बताया और आजादी के पूर्व के वर्षों समेत वर्तमान परिपेक्ष्य पर चर्चा को बढ़ाया।सरकार और प्रेस के रिश्ते पर प्रकाश डाला।
मालूम हो कि मीडिया का डर भारत में आजादी के पूर्व से ही है। भारतीय मीडिया ने अंग्रेजी के जुल्म एवं हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के विचार स्पष्ट रूप से जनता के सामने रखने में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों के अंदर मीडिया का इतना डर था कि वो इसकी आजादी कुचलने के लिए अलग अलग हथकंडे अपनाते रहते थे।इस मौके पर राजेश दुबे ने कहा कि मीडिया का काम डराना नहीं है बल्कि समाज को जागरूक करना है ।पत्रकारों को निर्भीक होकर लोगो तक खबर पहुंचाने का कार्य करना चाहिए ।वहीं कार्यक्रम में मधुबनी के दिवंगत पत्रकार अविनाश झा जिनकी हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी, ब्रजेश कुमार,अपर समाहर्त्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार ,अध्यक्ष प्रेस क्लब सुखसागर नाथ सिन्हा,पूर्व सचिव राजेश दुबे ,संभू रविदास, मोविद,शैलेश ओझा,गौरव कुमार,आकाश झा, मयंक त्रिवेदी,शांति जोरदार, जियाउर रहमान,फारुख आजम,मिथलेश झा,अविनाश, मसरूर सहित सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थें ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पत्रकारिता के नाम पर दलाली करने वालों की अब खैर नहीं! दलाल पत्रकारों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: प्रवीण गोविन्दन्यूज लेमनचूस, पटना/किशनगंज/सुपौल। “हम वो चुभते हुए सवाल पूछते हैं, जिनसे दलाल और बिकाऊ पत्रकारों की रातों की नींद हराम हो गई है!” वॉयस ऑफ मीडिया (Voice of Media) और वॉयस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल … Read more
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के … Read more
- दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगेकटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने … Read more
- मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाडीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने … Read more
- कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारकटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी,एक रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे … Read more
- डीईओ ने तीन शिक्षक को किया निलंबितकटिहार – जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी ने विद्यालय अवधि में छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराये जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामगंज, … Read more
- मोहर्रम जुलूस में शामिल दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग -अलग मोहर्रम जुलूस के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका … Read more
- दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाफलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के फलका- गेराबाड़ी मार्ग भरसिया सड़क किनारे दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दो बाइक के टक्कर में … Read more
- KatiharNews:स्नान के दौरान महानंदा नदी में डूबने से बच्ची की मौत,परिजनों में पसरा मातमअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमरुद्दीन टोला के पास महानंदा नदी के स्पर संख्या-42 के समीप शनिवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो जाने … Read more
- फुटबॉल लीग मैच आयोजन को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – जिला फुटबाल लीग मैच आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक सौरभ कुमार मालाकार जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 निगम पार्षद प्रतिनिधि के निवास पर किया गया । 2 जुलाई से शुरू … Read more
- सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल रेफरअमदाबाद /कटिहार – थाना क्षेत्र के मुर्ली राम टोला के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया … Read more
- मुहर्रम में सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम, शांतपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न सालमारी /कटिहार – मुहर्रम के मौके पर कर्बला मैदान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ दिन भर गस्ती पर रहे। एसडीओ राजु कुमार,एसडीपीओ अजय कुमार पल … Read more
- भू विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का उजाड़ा घर और दुकान,पुलिस की गाड़ी पर पथरावमनसाही/कटिहार – भू विवाद में प्रशासनिक सहयोग फेल होने से पक्ष और विपक्ष को न्याय मिलना अब कठिन हो गया और ऐसे लोग कानून हाथ में लेने से भी नहीं डर रहे हैं। ताजा … Read more


























