सुशील दुबे
राजनीति में पथ और पंथ परिवर्तन के तमाम किस्से मशहूर है, उन्ही किस्सों में एक और नया किस्सा तब जुड़ गया जब बंगाल भाजपा के खास रहे बाबुल सुप्रियो वर्षो के चोली दामन का साथ त्याग कर नई राजनीति पारी खेलने उतर चुके हैं।
बाबुल सुप्रियो, प्रसिद्ध गायक रह चुके हैं, उनकी गायकी के अंदाज को लोग किशोर कुमार और कुमार सानू सरीखे कलाकर से भी जोड़ देते हैं।
सुप्रियो बराल , जो कि इनका असल नाम था, संगीत जगत में आने के साथ यह बाबुल सुप्रियो बन गए।
हिन्दी, बंगाली एवम उड़िया भाषा मे कई ख्याति प्राप्त गायकी से इन्होंने लोगो के दिलो में अच्छी खासी जगह बनाई।
इनकी राजनीतिक पारी में दस्तक साल 2014 में हुई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी राजनीति का प्रेरणा श्रोत मानते हुए वे भाजपा के टिकट पर आसनसोल से उठ खड़े हुए।
भाजपा बंगाल में जनाधार की मार झेल रही थी और अपने मृत प्रायः संगठन को एक बल देना चाहती थी, वैसे समय मे बाबुल सुप्रियो ने अपने दिग्गज राजनीति प्रतिद्वंद्वी डोला सेन को अच्छे मार्जिन से हरा दिया था।
डोला सेन तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन इकाई की प्रमुख थी, और ऐसे में उनकी हार की बात कोई मानने को तैयार ही नही था, पर बाबुल सुप्रियो का जादू चल चुका था, और जनता उन्हें अपना मत देने को तैयार थी।
बाबुल के जीत का सिलसिला कुछ यूं था कि, उन्हें पार्टी ने विजयी होने पर उन्हें “यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट”, शहरी विकास मंत्रालय और साथ ही कई और अच्छे पोर्टफोलियो उनकी झोली में डाल दिये गए।
इसी राजनीतिक पारी में और मोदी लहर के साथ वर्ष 2019 के चुनाव में इन्होंने पुनः विजय हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जो कि बंगाल का जाना माना चेहरा हुआ करती थी -श्रीमती मून मून सेन जी को 1लाख 97 हजार वोटो के अंतर से हराया था।
पार्टी जीत की खुशियां मना रही थी, बाबुल सुप्रियो अपने राजनीतिक जीवन की लंबी और खुशहाल पारी खेलने में मस्त थे।
पर परिवर्तित होते समय के साथ और बदलते पथ पंथ की राजनीति में इनके ऊपर कई सवालिया निशान उठ रहे थे।
समय आ चुका था बंगाल के चुनावों का , वर्ष 2021।
भाजपा अपने जीत के पूर्ण आश्वासन के साथ जोड़ तोड़ के साथ कई राजनीतिक समीकरण बिठा रही थी।
भाजपा के कई नामी चेहरे अपने दम खम के साथ चुनाव में कूद चुके थे, बाबुल सुप्रियो भी अपने 10 वर्षीय राजनीतिक जमा पूंजी को भुनाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते थे।
पर अंततः सारे पत्ते लगभग फैल हो गए और बंगाल में पुनः ममता बनर्जी के जीत का बिगुल बज चुका था।
इस राजनीतिक उठापटक के बाद बंगाल में उठे राजनीतिक हत्याओं और हिंसा के बाद भाजपा पर अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित न कर पाने से नाराज कई लोगों ने पुनः तृणमूल का ही दामन थाम लिया।
अकर्मण्य नेताओ के लाचारी और उसके बाद जनता के रोष का खामियाजा यह हुआ कि पार्टी ने कई नीतिगत परिवर्तन पर ध्यान दिया।
इसी क्रम में मंत्रालयों के पुनर्गठन में कई दिग्गजों के मंत्रालय का पदभार किसी और को सौंपा जाने लगा।
कई किस्सों और सुगबुगाहट के बीच बाबुल सुप्रियो का भी मंत्री पद कैबिनेट विस्तार के क्रम में छीन गया।
इसी के बीच बाबुल ने बयान दिया कि अब वे राजनीति पारी से सन्यास ले रहे हैं और वे अपने लोगो के बीच बस एक सामान्य व्यक्ति बन कर ही रहेंगें।
पर शायद सत्ता सुख और पद की आकांक्षा और लालसा , मति एवम हृदय परिवर्तन करने में पूर्ण सक्षम है।
और शायद ऐसा ही परिवर्तन तब दिखा जब अचानक ही बाबुल सुप्रियो 18 सितंबर 2021 को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
वहीं राजनीतिक विश्लेषको की माने तो 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर सीट के उपनिर्वाचन से पहले बीजेपी को ममता बनर्जी बड़ा झटका देना चाहती थी ,जिस वजह से बाबुल को आनन फानन में टीएमसी में शामिल किया गया है ।
ऐसे में बंगाल भाजपा का जाना माना चेहरा रह चुके बाबुल सुप्रियो के राजनीतिक हृदय परिवर्तन ने भाजपा को अच्छा खासा चोट दिया है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार में … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक पीएसीएल … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए योजनाओं … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे वाहनों … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित सड़क … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे का … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक परिचय … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित … Read more
- KatiharNews:बोरवा धार में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहरामबरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से मौत हो गई।घटना … Read more
- हवनकुंड में पूर्णाहुति देकर 24 प्रहरीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए … Read more
- घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबितआरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश कटिहार – सुबे के राज्य सरकार की राजस्व विभाग … Read more



























