16-21 सितम्बर को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, सफल संचालन को दिया गया प्रशिक्षण
–
-आंगनबाड़ी केंद्रों तथा पोषक क्षेत्र में बच्चों को खिलाएंगी दवा
-दो साल तक के बच्चों को आधा टैबलेट दी जायेगी खुराक: डीआईओ
-1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाएगी दवा
किशनगंज /प्रतिनिधि
बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा खिलाने का अभियान आगामी 16-21 सितम्बर तक चलेगा । इसके सफल संचालन के लिए जिले के सभी प्रखंड के साथ कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्त्ता को प्रशिक्षण दिया गया | सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि यह अभियान 16-21 सितम्बर तक चलेगा। इसके तहत करीब 10 लाख बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा सामने में खिलायी जायेगी। उन्होंने बताया बच्चों में कृमि संक्रमण अस्वच्छता तथा दूषित मिट्टी के संपर्क में आने से होता है। कृमि संक्रमण से बच्चों के पोषण स्तर तथा हीमोग्लोबिन स्तर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिससे बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक विकास बाधित होती है। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 द्वारा निर्गत निर्देश जैसे- सामाजिक दूरी, व्यक्तिगत स्वच्छता, मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग आवश्यक होगा।
21 सितम्बर तक मनाया जाएगा अभियान, आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका को किया गया प्रशिक्षित:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने बताया जिले के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। जिनकी निगरानी में स्कूलों में दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। इस दवा के सेवन से वंचित रहने वाले सभी छूटे हुए बच्चों को चिह्नित कर उन्हें विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाकर दवा खिलाई जाएगी।
दवा का सेवन कराते समय बरतनी होगी यह सावधानी:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को दवा खिलाते समय कुछ सावधानी भी बरतनी होगी। जैसे कि अगर किसी बच्चों की कोई गम्भीर बीमारी का इलाज चल रहा है और वह नियमित रूप से दवा खा रहा है, कोई भी बच्चा सर्दी ,खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ से बीमार है तो, उसे यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। साथ ही बच्चा अगर कोविड-19 ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो इसकी भी पुष्टि करनी होगी। दवा नुकसान नहीं करेगी लेकिन सावधानी के तहत ऐसे बच्चों को दवा नहीं दी जाएगी। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली को चूरा बनाकर पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष एक पूरी गोली चूरा बनाकर पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाया जाना है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य:
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पोषण की स्थिति, शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष की आयु के बीच के विद्यालय जाने से पहले और विद्यालय आयु के बच्चों (नामांकित तथा गैर नामांकित) को कीड़े समाप्त करने की दवा(कृमि नाशक) देनी है।
ऐसा होने पर घबराने की जरूरत नहीं:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया ने बताया दवा खिलाते समय यह ध्यान रखा जाये कि बच्चे दवा को चबाकर खाएं।, जिन बच्चों के पेट में कीडों की अधिकता होगी उनके द्वारा दवा का सेवन करने पर मामूली लक्षण सामने आयेंगे , जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे दवा खाने के बाद जी मचलाना, पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त और थकान महसूस होना, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। पेट में कीड़ा होने के कारण यह प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान बच्चों को आराम की सलाह दें तथा उसे लेट जाने को कहें , 10 मिनट में समस्या स्वयं ही दूर हो जाएगी।
कृमि संक्रमण के लक्षण
-कृमि संक्रमण पनपने से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं ।
-बच्चों के शरीर में खून की कमी हो जाती है।
-बच्चे हमेशा थकान महसूस करते हैं
-बच्चों की शारीरिक व मानसिक विकास भी बाधित हो जाती है।
-बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की भी कमी हो जाती है।
कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय
-नाखून साफ और छोटे रखें,
-हमेश साफ और स्वच्छ पानी ही पीयें ,
-खाने को ढक कर रखें
-साफ पानी में फल व सब्जियां धोएं
-अपने हाथ साबुन से धोएं विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद
-घरों के आसपास साफ-सफाई रखें
-खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियानकिशनगंज:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में गर्ल्स हाई स्कूल, डुमरिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशे … Read more
- दिघलबैंक में तीन सूत्री मांगों को लेकर नागरिक एकता मंच का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारीनागरिक एकता मंच का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी,तीन सूत्री मांगों को लेकर किया है भूख हड़ताल संवाददाता: मुरलीधर झा दिघलबैंक में नागरिक एकता मंच के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों … Read more
- जलजमाव की वजह से घर से निकलना हुआ मुश्किल,नाला निर्माण की मांगकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत अंतर्गत फुलवाडिया बाजार में सड़क, नाला एवं ओपन मार्केट के निर्माण हेतु फुलबरिया बाजार में सैकड़ों की संख्या में लोगों … Read more
- बहादुरगंज में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू के बलिदान को किया गया नमन, समाज और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्पबहादुरगंज (किशनगंज) संथाल समाज के तत्वावधान में सोमवार को किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या-17 में हूल दिवस महान क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू के बलिदान दिवस के रूप … Read more
- जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत विकास दिवस पर एकजुट होकर आवाज किया बुलंदपंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों ने उठाई जलजमाव व सड़क निर्माण की मांग। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03, 04 एवं 05 स्थित बेणुगढ़ गांव में … Read more
- टेढ़ागाछ में VB-G RAM G अधिनियम-2025 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (BRDS) के निर्देशानुसार सोमवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में VB-G RAM G अधिनियम, 2025 विषय … Read more
- एसएसबी द्वारा ग्राम समन्वय बैठक का किया गया आयोजन,सीमा सुरक्षा और जनसहभागिता पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने आयोजित की ग्राम बैठक, सुरक्षा और जनसहभागिता पर दिया गया जोर। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं बटालियन के बीओपी … Read more
- इलाज के दौरान पुर्व मुखिया पति की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसड़क दुर्घटना में पुर्व मुखिया पत्नी की महेशखुट के पास हो चुकी थी मौत कोढा /कटिहार-सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन यादव की मौत सिल्लीगुड़ी में इलाज के दौरान विगत रात … Read more
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,सुख शांति और संवृद्धि का माँगा आशीर्वादज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का है विशेष धार्मिक महत्व मनिहारी /कटिहार – मनिहारी गंगातट पर सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के … Read more
- कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त के घर से 5 लाख बरामदकोढा/कटिहार-बिहार एसटीएफ एवं कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त के घर से छिनतई की राशि ₹5,00,000 बरामद की है। यह कार्रवाई 28 जून 2026 को पतरघट … Read more
- पुलिस पर पथराव एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार,भेजा गया जेलघर-दुकान उजाड़ने एवं पुलिस पर पथराव पर दो प्राथमिकी दर्ज दोनों प्राथमिकी के दो-दो आरोपियों सहित चार को भेजा गया जेल मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव में एक पक्ष … Read more
- सॉलिड वेस्ट नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की कार्रवाई,56 हजार वसूला गया जुर्मानाएक दिन में 56 हजार जुर्माना वसूला गया – नगर आयुक्त कटिहार-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नगर निगम कटिहार की ओर से गठित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से शहर … Read more
- कटिहार में उन्मुखी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीण विकास को गति देने पर जोरविकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजन ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर मनिहारी/ कटिहार- मनिहारी प्रखंड कार्यालय सभागार में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण वीवी … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन करोड़ की हिरोइन के साथ तीन गिरफ्तार3 करोड़ रुपये मुल्य के 1.5 किलो हेरोइन के साथ 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार बंगाल से लाकर किशनगंज में बेचने की थी तैयारी एक जनप्रतिनिधि है गिरोह का मास्टरमाइंड सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन … Read more
- किशनगंज में बंद घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज अज्ञात चोरों ने शहर के रूईधासा स्थित बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी शुभोजीत डे पूरे परिवार के … Read more
- सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान सागर चंद्रा/किशनगंज कोचाधामन थाना क्षेत्र के टिटिहा गांव … Read more
- पत्रकारिता के नाम पर दलाली करने वालों की अब खैर नहीं! दलाल पत्रकारों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: प्रवीण गोविन्दन्यूज लेमनचूस, पटना/किशनगंज/सुपौल। “हम वो चुभते हुए सवाल पूछते हैं, जिनसे दलाल और बिकाऊ पत्रकारों की रातों की नींद हराम हो गई है!” वॉयस ऑफ मीडिया (Voice of Media) और वॉयस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल … Read more
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के … Read more



























