- एक दिन में 30 हजार लोगों को लगाया जायेगा कोरोना का टीका
- -बेहतर प्लानिंग, आपसी समन्वय व सहयोग से महाटीकाकरण अभियान को सफल बनाने का करें प्रयास: डीएम
- लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना महामारी के खतरों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये मंगलवार 31 अगस्त को महा टीकाकरण चलाया जायेगा कोरोना टीकाकरण के मामले मे लगातार संचालित अभियान की अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन ने अगले मंगलवार 31 अगस्त को टीकाकरण से अब तक वंचित जिलावासियों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त 36 हजार डोज एवं दिशा निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन संबंधित अन्य विभागों को साथ लेकर इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को सफल बनाने की मुहिम में जुट चुका है। अभियान के सफल संचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सोमवार को अपने वेश्म में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंगलवार को 36 हजार लोगों के टीकाकरण को लेकर कारगर रणनीति पर विचार किया गया। शहर के टाउन हॉल में सुबह के 9 बजे से रात के 9 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है एव बस स्टैंड के नजदीक आश्रय स्थल में टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है जहां लगातार टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा है ।
प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा दूसरे डोज का टीकाकरण :
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में इससे पहले संचालित कई अभियान बेहद सफल रहे हैं। जो विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मियों के आपसी सहयोग व समर्पण की वजह से संभव हो सका है। हम दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है। इसके लिये हमें कारगर रणनीति व माइक्रोप्लान के आधार पर अपनी रणनीति तय करनी होगी। टीकाकरण सत्र का संचालन सुबह 07 बजे से किया जायेगा। संबंधित डेटा का शाम 06 बजे कोविन पोर्टल पर संधारण कराने का निर्देश उन्होंने दिया। सत्र स्थलों पर कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिये पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जायेंगे। सत्र संचालन का हर स्तर पर अनुश्रवण किया जायेगा। इसके लिये जिले मे 174 टिकाकरण स्थल बनाये गए है एवं प्रत्येक स्थल में 150 लोगो के टिकाकरण का लक्ष्य है कुछ स्थलों में 02 से 03 एएनएम भी लगाए गए है जहाँ 300 से ज्यादा टिकाकरण किया जा सकेगा वही 03 सत्र पर एक पर्यवेक्षक व 10 सत्र पर एक सेक्टर ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की गयी है । जिले के संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्य, टोला सेवक, शिक्षक सहित अन्य अभियान से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाये। निर्धारित तिथि को उनका टीकाकरण कराना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी योजना बनायी जाये जिससे कि दूसरे डोज के ड्यू लाभार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी सत्र स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, सिरिंज, आवश्यक लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ हर हाल में टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने बेहतर प्लानिंग, आपसी समन्वय व सहयोग से अभियान को सफल बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिये।
कोविड का दोनों टिका का डोज समय पर लेना जरूरी: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता हुई है और लोग टीकाकरण के आगे आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लोग टीका लगाकर ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के अंतराल पर लेना जरुरी है । लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाती है। लोग टीका की दोनों डोज लगाकर ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए।
लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्ति तक जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा |उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से सहयोग भी निरंतर जारी है । सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने जिले में विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि महाअभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सेमापुर थाना … Read more
- एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांगसालमारी / कटिहार – सालमारी व्यवसा संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर गाड़ी संख्या 15719- 20 कटिहार – सिलीगुड़ी … Read more
- बन्दोबस्त घाट पर ही चलेगी नाव,अवैध घाटों पर सख्ती – जिलाधिकारीडीएम ने काढ़ागोला गंगा घाट का किया निरीक्षण बरारी /कटिहार – जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा … Read more
- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्साह, विकास और सुशासन पर जनता का भरोसा – ई. विकास तिवारीबरारी/कटिहार -पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला मंत्री ई. विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। … Read more
- ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रखंड के होनहार छात्रा ने रचा इतिहासफलका / कटिहार – प्रखंड में कैपस्टोन मिशन स्कूल साइंस ओलंपियाड रिजल्ट के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस वर्ष राज्य स्तर रैंक पर साइंस ओलंपियाड छात्रा ने फलका प्रखंड में … Read more
- एसडीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण,सुरक्षित नाव परिचालन पर जोरमनिहारी /कटिहार – बुधवार को मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी मार्ग में सुरक्षित नाव परिचालन … Read more
- “कभी तालियों की गूंज, आज बेबसी का सन्नाटा: बहुरूपिया कलाकार दर-दर भटकने को मजबूर”फलका/ कटिहार – फलका बाजार गल्ली मोहल्लों में इन दिनों बहरूपियों ने दिखाई अपनी कला ऐसी कला की हर कोई रहजाता है दंग पहले दिन शक्तिमान का रूप धारण कर लिया। दूसरे … Read more
- दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनपार्टी कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के जरिए कार्यकर्ताओं ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कीकेंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों को सजा … Read more
- नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाक़ातसमेली /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के शिष्टमंडल ने पुनः कटिहार जिलाधिकारी से मुलाक़ात की । |जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण नरैहिया स्कूल की खाली पड़ी जमीन … Read more
- मनिहारी पुलिस नशेडियों के विरूद्ध सख्त,शराब के नशे में हंगामा करने आरोप में छः पियक्कड गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने मनिहारी रेलवे कॉलोनी से 6शराबी को शराब के नशे में हल्ला–गुल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकडे गये युवकों की पहचान सोमर कुमार महतो … Read more
- katiharNews:एक साथ उठी दो युवकों की अर्थी,गांव में पसरा मातमतेलघी दरगाहा गांव में पसरा मातम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय सन्नाटा पसरा जब … Read more
- अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,भक्तिमय हुआ माहौलमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनीया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं के … Read more




























