किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सभी अंचलाधिकारी के कार्यों,राजस्व संग्रहण एवम् आंतरिक संसाधन समिति, आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही,सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।सभी अंचलाधिकारी के कार्यों की समीक्षा बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज,भू लगान वसूली,सेस ,मांग वसूली, अभियान बसेरा, बासगीत पर्चा वितरण,एलपीसी निर्गत करने की अद्यतन स्थिति, गैर मजरूआ आम भूमि तथा गैर मजरूआ मालिक भूमि बंदोबस्ती ,लोक भूमि अतिक्रमण ,जल संचयन का अतिक्रमण,न्यायालय वाद, भू हदबंदी,भू-दान ,सरजमीं सेवा समेत कटाव निरोधक कार्य व बाढ़ संघर्षात्मक तैयारियो आदि के बिन्दु पर गहन समीक्षा करते हुए पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में सबसे पहले डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी अंचल में उपलब्ध संसाधन व उनका ससमय सही ढंग से उपयोग करने,नदियों में बढ रहे जल स्तर व कटाव की समीक्षा कर सभी सीओ को निर्देश दिया गया कि बाढ के मद्देनजर नदियों के जल स्तर को मॉनिटर करते रहे।कोई भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू कराए और किशनगंज में कैंप कर रहे एनडीआरएफ का सहयोग लें।नदी कटाव ,क्षतिग्रस्त तटबंध/बांध मरम्मत्ती हेतु बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरण के अंचल में कार्यरत कनीय अभियंता से समन्वय बनाकर संभावित बाढ़ की विभीषिका से लोगो को राहत दिलवाएं। डोंक नदी के बढ़ते जल स्तर ,इससे हुए कटाव तथा पत्थरघट्टी में हो रहे कटाव के आलोक में फ्लड फाइटिंग कार्य करवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को दिया गया।सभी अंचल में सरकारी देशी नाव उपलब्धता और निजी नाव के साथ एग्रीमेंट की समीक्षा की गई।डीएम ने निर्देश दिया कि जहा वर्तमान में नाव की तुरंत आवश्यकता है,वहां अन्य अंचल से नाव लेकर उपलब्ध करवा दें तथा दिघलबैंक के पत्थरघट्टी में आवश्यकतानुसार जीआर वितरण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में डॉ प्रकाश ने क्षमता से अधिक सवारी के साथ नाव परिचालन को रोकने,निजी नाव के नियमानुसार अहर्ता पूर्ण कर परिचालन के निर्देश दिए गए। पोठिया के खरखरी में निजी नाव के ओवरलोड परिचालन की सूचना पर जांच तथा नाव की अनुज्ञप्ति,इकरारनामा,रात्रि में नाव परिचालन रोकने,लाल झंडी नाव में सुनिश्चित करवाने आदि की जांच करने का निर्देश एसडीएम को दिया गया।
इसी प्रकार वृहद परियोजनाओं के भू अर्जन यथा अररिया गलगलिया रेल लाइन,इंडो नेपाल सड़क में अधिग्रहित होने वाली भूमि के निमित किए जाने वाले कार्यों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अंचल अधिकारी,ठाकुरगंज,दिघलबैंक और टेढ़ागांछ को सख्त चेतावनी दी गई और 30 अगस्त तक कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।कैंप लगाकर एलपीसी बनाने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने राजस्व संग्रहण कार्य कि समीक्षा उपरांत राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश सभी अंचलाधिकारियो को दिया । ऑनलाइन दाखिल खारिज के मामलो परीमार्जन पोर्टल पर डाटा एंट्री कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।लंबित म्यूटेशन को अगली मीटिंग तक निष्पादित करने तथा ऑपरेशन अभियान बसेरा अंतर्गत पर्चा वितरण,सर्वे सूची के आधार पर भूमिहीन को जमीन बंदीबस्त पर्चा वितरण करने हेतु अधिकाधिक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया।
सभी अंचलाधिकारी को कंपाईलेशन शीट पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।खराब प्रदर्शन वाले अंचल को निर्देश दिया गया कि डीसीएलआर से समन्वय के द्वारा ऑनलाइन अपलोड,एंट्री सुनिश्चित कराए ।सरकारी भूमि,रैयती जमीन के अतिक्रमण को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के आलोक में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया।
इसी प्रकार आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में राजस्व संग्रहण के बिन्दु पर विभागवार समीक्षा हुई।
वाणिज्य कर, परिवहन, खनन,निबंधन, राष्ट्रीय बचत ,नगर परिषद किशनगंज,नगर निकाय बहादुरगंज व ठाकुरगंज, विधिक मापक,सहकारिता,विद्युत,मत्स्य,उत्पाद वन,कृषि,औषधि निरीक्षक से संबंधित कार्यों ,प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह आदि के बिन्दु पर उनके पदाधिकारियों द्वारा कृत कार्रवाई से अवगत कराया गया। उनके कार्यों की समीक्षा के क्रम में समाहर्ता,डॉ आदित्य प्रकाश ने राजस्व संग्रह में वृद्धि समेत अपने संसाधनों को चिन्हित कर राजस्व वसूली का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया।
परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। कार्य में कोताही नहीं बरतें.
खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रभारी जिला खनन विकास पदाधिकारी ने बताया कि वार्षिक लक्ष्य के आलोक में गंभीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाया गया है।
वही माप तौल विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया की उनका वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण हेतु कार्य किया जा रहा है।डीएम ने कहा कि कार्य के प्रति गंभीरता बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इट भट्ठा ,पेट्रोल पंप,होटल रेस्टोरेंट व अन्य वाणिज्यिक गतिविधि करने वाले स्थलों को चिन्हित कर उनका भू संपरिवर्तन कॉमर्शियल रूप में करवाए ताकि राजस्व क्षति को रोका जा सके।नियमानुसार यथाशीघ्र प्रस्ताव एसडीएम के पास भेजना सुनिश्चित करें।उत्पाद और मद्य निषेध की समीक्षा में जब्त लीकर को शीघ्र विनष्टीकरण करवाने तथा राजसात वाहनों की नीलामी कर राजस्व वसूली का निर्देश दिया गया। विधिक मापक को निर्देश दिया गया कि हाट बाजार में जाकर प्रयोग में लाए जा रहे माप तौल उपकरण व बाट,बटखरा की जांच औचक रूप से करें।
साथ ही, नीलाम पत्र की समीक्षा के क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों ,अंचल अधिकारियों के नीलाम पत्र वादों में प्रगति निराशाजनक रहने के कारण अधियाची पदाधिकारी के साथ समन्वय कर राजस्व वसूली तुरंत प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।दिनांक 01 सितंबर को शिविर आयोजित कर संधारित राजस्व पंजी नौ व दस का मिलान करने का निर्देश सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को दिया गया।आपदा प्रबंधन से संबंधित समीक्षा में सभी सीओ और एसडीओ के स्तर पर लंबित प्रस्ताव पर समीक्षा की गई। अनुग्रह अनुदान,अग्निकांड, बज्रपात,मकान क्षति संबंधित अभिलेख तैयार कर त्वरित निष्पादन हेतु प्रस्ताव जिला आपदा को भेजने हेतु निर्देश समाहर्त्ता, डॉ आदित्य प्रकाश ने सभी सीओ और एसडीओ को दिया। कोविड काल में कोरोना वायरस संक्रमण से हुए मृत्यु का सत्यापन कर अनुग्रह अनुदान का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। लंबित एसी, डीसी बिल समायोजन शीघ्र करवाने का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में समाहर्त्ता के अतिरिक्त अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार , डीएलएओ राशिद आलम,प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन सह डीसीएलआर आफाक अहमद,एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी,जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी रंजीत कुमार, सभी अंचल अधिकारी व राजस्व संग्रह करने वाले विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक पीएसीएल … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए योजनाओं … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे वाहनों … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित सड़क … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे का … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक परिचय … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित … Read more
- KatiharNews:बोरवा धार में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहरामबरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से मौत हो गई।घटना … Read more
- हवनकुंड में पूर्णाहुति देकर 24 प्रहरीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए … Read more
- घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबितआरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश कटिहार – सुबे के राज्य सरकार की राजस्व विभाग … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या,समाधान को लेकर दिए निर्देशकटिहार – नगर निगम के कार्यालय कक्ष में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 42 फरियादियों की समस्या … Read more
- निर्धारित अवधि में लक्ष्य की करें प्राप्ति–डीएम,जिला समन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षाकटिहार–समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजित किया गया। जिसमें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी विकासात्मक योजनाओं के लिए प्राप्त लक्ष्य के … Read more
- कृषि में नवीन तकनीक अपनाकर किसान होगें सशक्त – डॉ दुनिया राम सिंहकटिहार – बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित की … Read more
- बारसोई बुनियाद केंद्र में ई-ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम,अव्यवस्था देख भड़के विधायक प्रतिनिधिबारसोई /कटिहार – बारसोई स्थित बुनियाद केंद्र में मंगलवार को दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुल 18 लाभुकों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जानी है, जिसमें प्रथम चरण में … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू,उमड़ा जनसैलाबफलक/कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 चंदवा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति का माहौल छा गया।इस पावन अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं … Read more
- एक रोजा ताजदारे कर्बला कॉन्फ्रेंस में इमाम हुसैन की कुर्बानी पर डाला गया प्रकाशकटिहार – शहर के दुर्गापुर मोहल्ला वार्ड संख्या-31 में मंगलवार को एक दिवसीय ताजदारे कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज शाहिद अशरफी द्वारा पाक कुरान की तिलावत से हुआ। … Read more
- स्वतंत्र भारत की अखंडता और एक राष्ट्र, एक संविधान के संकल्प को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन समर्पित किया – भाजपाआस्थापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में कोढ़ा विधानसभा के कोलासी मंडल में जिला परिषद अध्यक्ष सह पंचायती … Read more
- रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,जिला पदाधिकारी ने किया रक्तदानरक्तदान शिविर का जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया शुभारंभ किशनगंज। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेड … Read more


























