- डेटा इंट्री ऑपरेटर अंजार दानिश के नाम दर्ज है घर घर सर्वे एवं स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कार्य का ससमय डेटा संकलन का रिकार्ड
- कोविड टीकाकरण के साथ पल्स पोलियो अभियान और नियमित टीकाकरण सभी में अग्रणी
- बेहतर कार्य के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने प्रदान किया है प्रशस्ति पत्र
किशनगंज /प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी के प्रबंधन से लेकर टीकाकरण अभियान की सफलता में अब तक डिजिटेलाइजेशन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई है। संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकरण जितना जरूरी है,टीकाकृत लोगों से संबंधित डेटा का संधारण भी उतना ही अहम है। इससे किसी डेमाग्राफिक एरिया में कितने लोगों का टीकाकरण हुआ है, टीका का पहला व दूसरा डोज लेने वालों की संख्या सहित ड्यू लिस्ट का पता लगाना बेहद आसान हो जाता है। टीकाकृत लोगों से संबंधित डेटा संधारण के कार्य में डेटा इंट्री ऑपरेटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस महत्पूर्ण जिम्मेदारी के निवर्हन में जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में कार्यरत डेटा इंट्री ऑपरेटर अंजार दानिश का किरदार एक नजीर बन कर उभरा है। जिले के न कि कोविड टीकाकरण बल्कि पल्स पोलियो अभियान हो या नियमित टीकाकरण या सभी पीएचसी, सीएचसी पर बनाए गए कोल्ड चेन पर वैक्सीन के भंडारण के साथ जिला मुख्यालय से प्रखण्डों में बने कोल्ड चेन तक वैक्सीन पर निगरानी रखने की भी जिम्मेवारी इन्ही के ऊपर है ।
संक्रमण काल में भी बिना डरे सभी कार्यो को ससमय सम्पूर्ण किया :
जिले में टीका का दोनों डोज मिलाकर 4.26 लाख लोगों कोरोना का टीका लगाया गया है। जिले में 164 टीकाकरण केंद्र संचालित हैं जिसमें हर दिन औसतन 100 लोगों को टीका लगाया जाता है। टीकाकृत सभी लोगों का कोविन पोर्टल पर डेटा अपडेशन का कार्य नि:संदेह चुनौतीपूर्ण है। लेकिन अंजार दानिश अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी के प्रति समर्पण के साथ कड़ी मेहनत के दम पर अब तक इस चुनौती को मात देने में बेहद कामयाब साबित हुए हैं। वह बताते हैं कि ऑन स्पॉट डेटा अपडेशन का कार्य थोड़ा जटिल है। कई लोग होते हैं। जो पोर्टल पर टीकाकरण के लिये खुद अपना स्लॉट बुक कराने के दौरान जाने-अनजाने गलत जानकारी प्रविष्ट कर देते हैं। टीकाकरण से संबंधित प्रमाणपत्र जारी करने के दौरान जब इसका पता चलता है तो लाभुकों को दोबारा सत्र स्थल पर बुलाकर उनसे सही जानकारी जुटाना होता है। फिर कभी-कभी इंटरनेट कनेक्टीविटी, पावर कट व सर्वर से जुड़ी समस्या भी होती है। कोविन पोर्टल पर अपडेट डेटा के आधार पर जिले को टीका की अगली खेप उपलब्ध कराया जाता है। इसलिये यह जरूरी है कि हर दिन इस्तेमाल में लाये गये टीका से संबंधित डेटा पोर्टल पर अपलोड हो। ताकि इस कारण टीकाकरण अभियान प्रभावित ना हो। इन सभी को नजरअंदाज कर समय पर अपना कार्य संपन्न करने में बेहद तसल्ली व खुशी की अनुभूति होती है।
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र :
वही संक्रमण काल में जिला में कोरोना संक्रमण के घर घर सर्वे एवं प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कार्य का ससमय डेटा संकलन एवं प्रेषण में सराहनीय योगदान के लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के कार्यपालक निदेशक के द्वारा अंजार दानिश को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र दिया गया है| जिस कार्य में अंजार की भूमिका स्वास्थ्य महकमा में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते हैं कि टीकाकरण अभियान में डेटा अपडेशन का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इससे टीकाकरण से संबंधित मामलों की समीक्षा आसानी से हो पाता है। वहीं टीकाकरण को लेकर कारगर रणनीति तैयार करने में भी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कोविन पोर्टल पर दर्ज डेटा के आधार पर ही फिलहाल दूसरे डोज से वंचित स्वास्थ्य अधिकारी व फ्रंट लाइन वर्कर्स की सूची तैयार कर संबंधित प्रखंडों को भेजा गया है। ताकि वंचित लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। इसके अलावा किस इलाके में टीकाकरण का प्रतिशत बेहतर है। इस मामले में कौन सा क्षेत्र कमतर साबित हो रहा है। इसका पता लगाना आसान होता। ताकि इस आधार पर भावी रणनीति तैयार की जा सके। नियमित टीकाकरण के ऑन स्पॉट डेटा इंट्री के मामले में अंजार दानिश की मेहनत वाकई काबिले तारिफ है।
पड़ोसियों तथा आम लोगों को भी टीकाकरण के लिए करते हैं जागरूक –
टीकाकरण के फायदे एवम् बतौर अपनी कहानी बताकर अंजार दानिश अपने आस पास के लोगों, मित्रों, रिश्तेदारों तथा आमजनों से टीकाकरण कराने का अनुरोध करते हैं। वे कहते हैं कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन अभी भी टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रांतियां है एवम् लोग कुछ अफवाहों को सही मान लेते हैं। वे लोगों से अनुरोध करते हैं कि अपना टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि टीका लेकर ही इस महामारी से बचा जा सकता है ना कि अफवाहों एवम् भ्रांतियों के चक्कर में फंसकर। मनोबल को कमजोर नहीं होने दें। दवा से ज्यादा हौसला ही काम आता है। अपील करते हुए कहा कि लोग इस समय डरने की बजाय संयम से काम लें। सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच के दौरान … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर स्थिति का … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत … Read more
- एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांगसालमारी / कटिहार – सालमारी व्यवसा संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर गाड़ी संख्या 15719- 20 कटिहार – सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस … Read more
- बन्दोबस्त घाट पर ही चलेगी नाव,अवैध घाटों पर सख्ती – जिलाधिकारीडीएम ने काढ़ागोला गंगा घाट का किया निरीक्षण बरारी /कटिहार – जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को … Read more
- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्साह, विकास और सुशासन पर जनता का भरोसा – ई. विकास तिवारीबरारी/कटिहार -पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला मंत्री ई. विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे … Read more
- ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रखंड के होनहार छात्रा ने रचा इतिहासफलका / कटिहार – प्रखंड में कैपस्टोन मिशन स्कूल साइंस ओलंपियाड रिजल्ट के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस वर्ष राज्य स्तर रैंक पर साइंस ओलंपियाड छात्रा ने फलका प्रखंड में सफलता हासिल … Read more
- एसडीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण,सुरक्षित नाव परिचालन पर जोरमनिहारी /कटिहार – बुधवार को मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी मार्ग में सुरक्षित नाव परिचालन को लेकर … Read more
- “कभी तालियों की गूंज, आज बेबसी का सन्नाटा: बहुरूपिया कलाकार दर-दर भटकने को मजबूर”फलका/ कटिहार – फलका बाजार गल्ली मोहल्लों में इन दिनों बहरूपियों ने दिखाई अपनी कला ऐसी कला की हर कोई रहजाता है दंग पहले दिन शक्तिमान का रूप धारण कर लिया। दूसरे दिन नारद … Read more
- दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनपार्टी कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के जरिए कार्यकर्ताओं ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कीकेंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों को सजा और न्याय … Read more
- नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाक़ातसमेली /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के शिष्टमंडल ने पुनः कटिहार जिलाधिकारी से मुलाक़ात की । |जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण नरैहिया स्कूल की खाली पड़ी जमीन में करवाने … Read more
- मनिहारी पुलिस नशेडियों के विरूद्ध सख्त,शराब के नशे में हंगामा करने आरोप में छः पियक्कड गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने मनिहारी रेलवे कॉलोनी से 6शराबी को शराब के नशे में हल्ला–गुल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकडे गये युवकों की पहचान सोमर कुमार महतो (30) पिता … Read more
- katiharNews:एक साथ उठी दो युवकों की अर्थी,गांव में पसरा मातमतेलघी दरगाहा गांव में पसरा मातम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय सन्नाटा पसरा जब गांव के … Read more
- अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,भक्तिमय हुआ माहौलमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनीया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं के साथ-साथ दो … Read more
- पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसडीएम को समाजसेवियों ने सौंपा पौधा सालमारी /कटिहार – बारसोई अनुमंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम पहल देखने को मिली। अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार से … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनकटिहार – कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में ऊर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह … Read more
- सालमारी कालेज चौक पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित का मामला अब तक नहीं सुलझासालमारी / कटिहार -आरडीएस कॉलेज चौक सालमारी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा विस्थापन का मामला सुलझने की जगह उलझता चला जा रहा है। जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देश पर अंचलाधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम, … Read more
- फारबिसगंज में चिकित्सक के ऊपर हमले का प्रयास,वाहन को किया क्षतिग्रस्त,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदनसंवाददाता: अरुण कुमार फारबिसगंज में शिशु रोग विशेषज्ञ पर हमला किए जाने का प्रयास और वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित चिकित्सक डॉ दीपक कुमार द्वारा इस संबंध में … Read more
- हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल,बारिश के बावजूद उमड़ी भक्तों की भीड़संवाददाता: रणविजय पौआखाली के प्लस टू हाईस्कूल मैदान में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। अवसर है भव्य हरिनाम संकीर्तन समारोह का, जिसका आज तीसरा दिन है। आस्था का आलम यह … Read more




























