गंधर्वडांगा थानाक्षेत्र के हनुमान नगर कुम्हिया गांव में घटी थी घटना,हत्यारोपी बहू ने खुद को कहा निर्दोष
किशनगंज/रणविजय
जिले के गंधर्वडांगा थानाक्षेत्र के इकरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित हनुमाननगर कुम्हिया टोला में 3 दिन पूर्व घटित एक वृद्ध महिला की हत्या मामले में आरोपी बहू नौरोज बेगम ने आखिरकार शनिवार के दिन पुलिसिया दवाब के कारण पौआखाली थाने में पहुंचकर खुद को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया ।दरअसल,आरोपी महिला पर अपनी सास नमूना खातुन पति मो आलम साकिन हनुमान नगर कुम्हिया टोला थाना गंधर्वडांगा के विरुद्ध ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दिए जाने का आरोप है। आरोपी बहू के विरुद्ध ससुराल पक्ष के तरफ से घटना वाले दिन ही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी जिसके बाद से हत्यारोपी महिला गिरफ्तारी की डर से भूमिगत हो गई थी,किन्तु पुलिस के दवाब दिए जाने व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग के चलते आखिरकार आरोपी महिला नौरोज बेगम ने शनिवार के दिन पौआखाली थाने में आत्मसमर्पण कर दी है।
उक्त घटना के बाद मृतका के घर में काफी बबाल भी मचा था जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था।ज्ञात हो कि आरोपी महिला का मायका पौआखाली नगर क्षेत्र के शीशागाछी गांव में है जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व दिघलबैंक प्रखंड के इकरा पंचायत स्थित हनुमाननगर कुम्हिया टोला निवासी मो आलम के पुत्र नाहिद से हुई थी। नौरोज बेगम को एक बच्ची भी है जिसकी आयु महज 4 माह है जो आत्मसमर्पण के वक्त अपनी माँ नौरोज के साथ उनकी गोद में थी।उधर सास की हत्या मामले में फंसी नौरोज बेगम ने अपने बचाव में जो बयान दी है वह चौकाने वाला बयान है नौरोज के मुताबिक उनकी सास नमूना खातुन उन्हें प्रताड़ित करती रहती थी,घटना वाले दिन से दो दिन पहले तक उनके कमरे में ताला लगाकर उन्हें खाने पीने तक नही दिया जा रहा था,जिसका विरोध करने पर उनकी सास ने पहले तो उनके साथ मारपीट की फिर उनके बालों को खींचकर उन्हें जमीन पर पटक दिया और घसीटते हुए उनकी अंगुली को दांतों तले जोर से दबा लिया,जिसके दर्द से वह बुरी तरह से छटपटाने लगी और अंगुली को दांतों तले से निकालने में कामयाब न होता देख मजबूरन सास को जोर का झटका देने के दौरान ही सास नमूना खातुन का सिर बगल में रखे ईंट से जा टकराई और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
लेकिन वहीं ससुराल पक्ष का आरोप है कि नौरोज बेगम ने ही अपनी सास को ईंट से मारकर जख्मी कर दिया जिनसे उनकी मौत हो गई।बहरहाल न्यायालय ही इस बात का इंसाफ करेगा कि क्या वाकई में नौरोज बेगम ही अपनी सास की हत्या का दोषी है या फिर निर्दोष।आत्मसमर्पण के दौरान मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ़ लल्लू भी थाने में मौजूद थे जिन्होंने आरोपी महिला को आत्मसमर्पण के लिए पुलिस की मदद की।उधर पौआखाली थानाध्यक्ष इक़बाल अहमद खां से इस बाबत पूछने पर इतना ही बताया है कि पुलिस के लगातार दवाब तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग का नतीजा है कि हत्यारोपी महिला ने शनिवार के दिन पौआखाली थाने में आत्मसमर्पण कर दी है जिसकी सूचना सम्बंधित थाने की पुलिस पदाधिकारियों से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों को भी दे दी गई है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ में हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाई जा रही होली, 22 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनातकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द के वातावरण में बड़े ही धूमधाम तथा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। सुबह से ही गांव-गांव, टोला-मोहल्लों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रंग और गुलाल … Read more
- होली के मौके कर पंचायत में चलाया गया विशेष सफाई अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत में आज होली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 15 में स्वच्छता चलाया गया। स्थानीय मुखिया साजिदा खातून के नेतृत्व में कैलाश चौक और आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुखिया साजिदा खातून … Read more
- अररिया : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच विदेशों में फंसे 500 से अधिक बिहारी युवक, परिजनों की बढ़ी चिंताअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी (अररिया) के करीब पांच सौ से अधिक युवक दुबई, रियाद, इजराइल, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे हुए हैं। ईरान, इजराइल और … Read more
- नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव,भारत नेपाल सीमा 72 घंटों के लिए सीलअररिया /अरुण कुमार नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा को सोमवार मध्य रात्रि से ही सील कर दिया गया है।गौरतलब हो कि भारत नेपाल उच्चाधिकारियों के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चुनाव से 72 … Read more
- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत जबकि पिता घायलकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के … Read more
- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा गया जेलरणविजय/पौआखाली: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुखानी थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा पार कर भारत की ओर आ रहे … Read more
- तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चार गंभीरपोठिया/राज कुमार किशनगंज के पोठिया इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार … Read more
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक आग लग जाने से करीब आधा दर्जन परिवारों का 12 … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक बालक माता पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर स्थानीय लोगों से मिलकर भाइचारे … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 दुकानों को प्रशासन ने उजाड़ कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ रोपण की गयी। आचार्य पंडितो द्वारा विधि विधान से पुजा … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक का रिहर्सल अपने अंतिम चरण में है और सभी कलाकार … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च का आयोजन किया … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या देवी ने एक आवेदन दिया है।दिए गए आवेदन में किसान … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, एकता तथा सांस्कृतिक परंपराओं … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार सदर थाना के पुलिस … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार को भी कई लोग विभिन्न ट्रेनों से किशनगंज पहुंच रहे … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया। … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए जाने को … Read more
- होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर हो रही बिक्रीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह होली पर्व को लेकर ठाकुरगंज नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रंग-गुलाल की सजी दुकानें, आकर्षक पिचकारियाँ और त्योहार से जुड़ी सामग्री बाजार की रौनक बढ़ा रही हैं। … Read more




























