15 जुलाई तक जिले के 03 नगर निकायों के सभी लाभार्थी को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित
जिले के शहरी क्षेत्र में शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल किया जाएगा
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले 15 जुलाई तक जिले के शहरी क्षेत्रों में शतप्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है | इस अभियान को रफ्तार देने के लिए जिले के बाल मंदिर विद्यालय में आयोजित शहरी मेगा टीकाकरण शिविर का सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने निरीक्षण किया ।इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पूरे नगर निकाय में टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया, जिला प्रशासन व अन्य सभी विभागों की बैठक में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने वैक्सीनेशन अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है | इसके आलोक में जिले के किशनगंज नगर निकाय क्षेत्र में 38 , बहादुरगंज नगर पंचायत में 12 , ठाकुरगंज नगर पंचायत 20 टीकाकरण स्थल पर टीकाकरण कार्य जारी है | इस दौरान लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज के साथ-साथ दूसरी डोज की अवधि पूर्ण करने वाले लाभुकों के लिये भी सत्रों का संचालन किया जायेगा।
शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियान 15 जुलाई तक संचालित किया जायेगा। जिसमें जिले के 03 सभी नगर निकाय के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है| टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसे लेकर कुल 70 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि तमाम शंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने टीकाकरण के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया।
शहरी इलाकों में लोगों के आवागमन से संक्रमण प्रसार की रहती है प्रबल संभावना :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, कोरोना अभी पूरी तरह से ह टला नहीं है| घटते-बढ़ते संक्रमितों से सतर्क किया जा रहा है, जो लोग इसकी चपेट में नहीं आए हैं। वजह यह कि जो संक्रमित नहीं हुए हैं उनके संक्रमित होने की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जो संक्रमित होकर स्वस्थ हुए हैं, उनके लिए दोबारा संक्रमित होने की संभावना बरकरार है। जरूरत है सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की। । कहा ऐसे में शहर में तभी निकलें जब बेहद जरूरी काम हो या फिर नौकरी-पेशा हैं और दफ्तर जाना जरूरी है| बेवजह भीड़ का हिस्सा बनना, परिवार व समाज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है| भीड़ में इस बात का अंदाजा लगा पाना कि कौन कोरोना संक्रमित है और कौन स्वस्थ यह मुमकिन नहीं है| सावधानी है सबसे सरल उपाय है|. क्योंकि कोरोना संक्रमण अदृश्य है| बताया कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ज़रूर कराएं | इसका उदाहरण कोरोना के दोनों स्ट्रेन में देखने को मिला। जिसके कारण शहरी इलाकों में मेगा वैक्सेनशन कैंपन के तहत वार्डवार सत्र स्थलों का संचालन किया जायेगा।
- जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में प्रखंड स्तर पर बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। - वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में कुल 200034 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 31506 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है| मैंने खुद टीका का दोनों डोज लिया है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है | इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|.इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर से सामान्य निकाय की … Read more
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का … Read more
- समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत 17 लाभुकों को मिली तीन-तीन बकरियांकोढ़ा /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय स्थित कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 17 लाभुकों को … Read more
- संदिग्धावस्था में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र के सौरिया पंचायत के जनकपुर गांव के खेल मैदान में बुद्धवार की सुबह एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार शव … Read more
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और … Read more




























