तीन दसकों से मेंची और कनकई नदी की मार झेलते आ रहे हैं ठाकुरगंज प्रखण्ड के खारुदह पंचायतवासी
किशनगंज/रणविजय
कहा जाता है कि आशियाने ईंट के बने हों या फिर मिट्टी के,उसमें रहने वाले अमीर हों या गरीब दोनों के लिए वही स्वर्ग होता है।किन्तु, आशा व उम्मीदों के तिनके-तिनके चुनकर जिन हाथों ने सपनों के आशियाने खड़े किए अब उन्ही हाथों को अगर बसे बसाये सुंदर सा आशियाने को उजाड़ने पर मजबूर हो जाना पड़े तो उस उजड़े आशियाने के मालिक की मनोस्थिति और उसके मन की अशांत पीड़ा का अंदाजा शायद ही कोई दूसरा व्यक्ति लगा सके।दरअसल ऐसे ही तड़प और अशांत पीड़ा भरे हालातों से इनदिनों जिले के दर्जनों गाँव गुजर रहे हैं जिन गांवों की बसावट जिले में बहने वाली महानन्दा,मेंची,डोक, कनकई,रतुआ और क़ौल नदियों के किनारे है,जहाँ नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कटान का दंश झेलने को गांववासी मजबूर हैं।

उन्ही प्रभावित गाँवों में से एक गाँव है ठाकुरगंज प्रखण्ड के खारुदह पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 04 स्थित गोगरिया कॉलोनी बस्ती, जहाँ एक ओर पूर्वी हिस्से से मेंची नदी तो पश्चिमी हिस्से से कनकई नदी उक्त गांव के लिए प्रत्येक वर्ष तबाही और बर्बादी की कहानी बुनते चली आ रही है।हालात यह है कि इन दोनों नदियों ने बीते दो तीन दसकों में गोगरिया कॉलोनी बस्ती पर ऐसा कहर बरपाया है कि लगभग गांव नक्शे से ही गायब हो चला है।बताया जाता है कि नदियों के कहर से अधिकांशतः परिवारों की जिंदगियाँ तो पिछले कई वर्षों से विस्थापितों की जिंदगी जीने को मजबूर है जो गांव छोड़कर अन्यत्र सुरक्षित जगह पलायन कर गए हैं तो बचे खुचे लोग अपने आशियानों को खुद अपने हाथों से उजाड़कर दूसरों के आँगन में शरण लिए छोटा सा आशियाना बनाकर किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण कर जीवन यापन व्यतीत करने को मजबूर हैं।
गांव में सरकारी बाबूओं और रहनुमाओं का दौर चलता है बस आश्वासन के सिवाए दूसरा कुछ भी हासिल नही हो पाता है। जबकि बाढ़ के सितम से बेघर हुए लाचारी और बेबसी के साये में जीवन जी रहे दर्जनों परिवारों को आज भी सरकार और उनके नुमाइंदों से बेहतरी की उम्मीद बंधी है जो उनके पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द कुछ तो उपाय करें।पीड़ित परिवारों का आरोप है कि समय रहते उनके गांव और आशियानों को बचाने के लिए जो प्रयास जनप्रतिनिधियों या प्रशासन के द्वारा होना चाहिए था वह नही हो सका,जिसका नतीजा है कि पिछले 30 वर्षों में लगभग आधे दर्जन बार आए जलप्रलय के कारण क्रमशः मेंची और कनकई की लबालब तेज धाराओं ने बरसात के दिनों में ऐसा कहर बरपाया कि धीरे धीरे गोगरिया कॉलोनी बस्ती में रहने वाले दर्जनों परिवारों के आशियाने देखते ही देखते इनके आगोश में समाते चले गए और वे बेबसी और लाचारी के आँसू आँखों में लिए इस भयावह मंजर को देखने के सिवाए कुछ भी ना कर सके।

बहरहाल जो भी हो उम्मीद की किरण अब भी बाकी है सरकारी तंत्र हो या फिर जनता की नुमाइंदगी करने वालों को गोगरिया कॉलोनी बस्ती के पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुःखों पर मरहम लगाने का प्रयास करते हुए जितने भी बेघर परिवार है उनके पुनर्वास के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए।
उधर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अशरफुल हक ने बताया कि गोगरिया कॉलोनी बस्ती में पिछले साल और इस वर्ष अबतक 4 घर नदी में विलीन हो चूका है तथा रविवार के दिन 10 घरों के नदी में विलीन होने से पहले ही तोड़ लिया गया है।वार्ड संख्या 2,3 और 4 में गोगरिया, गोगरिया कॉलोनी,धामी बस्ती गोगरिया,मुशहर बस्ती गोगरिया आदि गांवों को पिछले कई वर्षों से मेंची और बूढी कनकई नदी तबाह व बर्बाद करते चली आ रही है जिसका आजतक कोई स्थायी समाधान नही हो सका है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विधायक सरवर आलम के द्वारा ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन, हजारों लोग हुए शामिलकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मोहर मारी स्थित आवास पर विधायक सरवर आलम की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा।ईद मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का विधायक … Read more
- बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देशबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के द्वारा … Read more
- किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियानबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की पुलिस बल के द्वारा शहर के विभिन्न … Read more
- किशनगंज:वार्ड संख्या 1 उत्तर पल्ली में जल्द सड़क और नाला का होगा निर्माण : चेयरमैनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान रविवार को नगर के वॉर्ड संख्या 1 में पहुंचे और मुहल्ले वासियों की समस्याओं से अवगत हो कर निदान का भरोसा दिया।दरअसल बीते दिनों मुहल्ले वासियों ने सड़क निर्माण को लेकर … Read more
- किशनगंज:दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत जबकि दो घायलसंवाददाता/ठाकुरगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक एक युवक की मौत हो … Read more
- किशनगंज:जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौतसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज मंडल कारा में एक सजायाफ्ता बंदी की मौत हो गई। मृतक कैलाश कामती (60 वर्ष), ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मल्हाबारी निवासी थे। शनिवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के … Read more
- किशनगंज:दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभबहादुरगंज/किशनगंज रविवार को स्थानीय नप के वार्ड नं 07 स्थित हरीनगर में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ से … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौलरणविजय /पौआखाली: ठाकुरगंज प्रखंड के भौलमारा पंचायत अंतर्गत रानीगंज दस्तूर गांव में रविवार से भक्ति और श्रद्धा का आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है. यहां अगले 84 घंटे का श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान का शुभारंभ भव्य … Read more
- श्री रामनवमी पर 26 मार्च को किशनगंज में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन: गट्ठानीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के द्वारा जोर शोर … Read more
- नदी कटाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत हुए विधायक ,निदान का भरोसारणविजय/पौआखाली: ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत भौलमारा का सघन दौरा किया है. उनके साथ अंचलाधिकारी मृत्यंजय कुमार भी मौजूद रहें. इस दौरान विधायक ने … Read more
- किशनगंज:शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा में शनिवार की रात्रि को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।मामले में ढेकसारा निवासी रोहित चौहान ने अपने छोटे भाई पर शराब पीकर … Read more
- किशनगंज:दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के गछपाड़ा की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाया है।पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पति सफीकुल इस्लाम व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना … Read more
- किशनगंज:सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार से सम्मानित,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार किशनगंज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मात्स्यिकी महाविद्यालय,अर्राबाड़ी किशनगंज के सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें अमेरिका स्थित साबिन वैक्सीन … Read more
- भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय, पोठिया परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 … Read more
- BiharNews:बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तोड़ी किसान की कमरखेतों में बिछी मक्के की फसलकोढ़ा/ कटिहार – प्रकृति के बदले मिजाज और बेमौसम आंधी-बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज हवाओं और बारिश के कारण मक्के की … Read more
- बेमौसम आंधी तूफान एवं वर्षा से हुई क्षति का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजामनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी,तूफान और वर्षा होने से किसानों की हालत खराब कर दी हैं। इस आंधी तूफान से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिससे … Read more
- छापेमारी में चोरी की बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जन्मघुट्टी … Read more
- कटिहार:आंधी-तूफान ने किसानों की तोड़ी कमरफसल बर्बादी से मचा हाहाकार मुआवजे की मांग तेजकांग्रेस नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कटिहार – जिले में बीते दिन अचानक आई तेज आंधी -तूफान और बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया। मौसम के इस बदले मिजाज ने खासकर मक्का किसानों को भारी … Read more
- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,1008 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंज उठा क्षेत्रकटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 कुंवारी कन्याएं एवं माताएं बहनों … Read more
- कटिहार:उच्च स्तरीय पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शनअमदाबाद/कटिहार – प्रखंड के घेरा गांव के समीप मेसर्स गोल्डेन कम्पनी की ओर से उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चले जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है एवं घंटों तक ग्रामीणों ने बवाल काटा। इस समस्या … Read more
- चैती छठ पर्व को लेकर विजय स्पोर्टिंग क्लब की तैयारी चरम पर – विकास सिंहकटिहार – विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चैती छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है। क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व … Read more




























