खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ में कोरोना मरीज पाये जाने पर उक्त इलाके में हाहाकार मच गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से पीडब्लूडी मोड़ के पास कोरोना संक्रमित घरों व आसपास इलाके में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजा दास ने बताया कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने खोरीबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाहाकार मचा दिया है। प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । बावजूद वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ने गांवों की ओर भी तेज़ी से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।
पीडब्ल्यूडी में भी कोरोना मरीज पाये गए हैं। इसी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से पीडब्लूडी मोड़ के पास व कोरोना संक्रमित घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक का काम भी किया गया। इस मौके पर राजा दास के अलावा जयंत सरकार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक … Read more




























