बिहार :किशनगंज पुलिस की बड़ी करवाई ,एक दर्जन से अधिक स्मैक कारोबारियों और नशेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /संवादाता

स्मैक के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त ।शहर के कई इलाकों में पुलिस ने की छापेमारी

एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर अलग अलग स्थानों से दबोचे गए 17 युवक

पुलिस करवाई की शहर वासी कर रहे हैं भूरी भूरी प्रशंसा

एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में स्मैक बेचने व पीने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।रविवार की शाम व सोमवार को भी अलग अलग जगहों में छापेमारी की गई। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में रविवार के दिन से देर शाम तक शहर के अलग अलग जगहों में छापेमारी की गई। जिसमे अलग अलग स्थानों से 14 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।

वही सोमवार को लाइन मोहल्ला के पास से तीन आरोपियों को पकड़ा गया।आरोपियों के पास से स्मैक सहित अन्य नशीली पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किया है। यह छापेमारी करीब चार घंटे तक शहर के अलग अलग हिस्सों में चली। जिसमें रुइधासा ,मोतीबाग सहित अन्य ठिकाने शामिल हैं।हालाकि पुलिस करवाई में कुछ युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहें।




मालूम हो कि टीम में सदर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, एएसआई संजय यादय, एएसआई दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। टीम के द्वारा कार्रवाई को लेकर कुछ पुलिस अधिकारियों को सादे लिवाश में रखा गया था। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर टीम के द्वारा छापेमारी जारी है। अब तक एक दर्जन लोगो ने हिरासत में लिया गया है। जिसमें पीने के साथ साथ बेचने वाले भी शामिल हैं। पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने में जुटी है।उन्होंने बताया कि गिरोह को बख्सा नही जाएगा। युवा पीढ़ी बुरी तरह इस नशे की गिरफ्त में आ रही है।एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। स्मैक मामले में शामिल लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।आगे भी अभियान चलेगा।बता दे कि इससे पूर्व भी पुलिस ने नशे के कई कारोबारियों को गिरफ्तार किया है ।



  • मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
    बहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुलाजिम हुसैन अंसारी, नगर … Read more
  • नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
    प्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के … Read more
  • बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजा
    किशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले … Read more
  • हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
    प्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के  लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन पकड़ने से पहले श्रद्धालुओं का उत्साह … Read more
  • आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
    ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों … Read more
सबसे ज्यादा पड़ गई