खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश समेत विभिन्न राज्यों में हाहाकार मचा दिया है। जिससे बंगाल सहित पूरे उत्तर बंगाल भी अछूता नहीं है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। रोज कोरोना से मौत की आंकड़ा बढ़ती ही जा रही है। इसको देखते हुए मरीजों के राहत के गतंव्य को लेकर सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष व माटिगाड़ा -नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन ने नक्सलबाड़ी अस्पताल का दौरा कर कोरोन की स्थिति का जायजा लिया। यहां वे नक्सलबाड़ी अस्पताल के बीएमओएच कुंतल घोष से मिले और रोगियों की स्थिति और अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद इलाज में मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट और मास्क बीएमओएच को प्रदान किया।
वहीं दूसरी ओर इस दिन खोरीबाड़ी अस्पताल का दौरा कर खोरीबाड़ी अस्पताल के बीएमओएच सैफुल आलम से मिले और कोरोना को लेकर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल की और यहां भी उन्होंने इलाज में मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट और मास्क प्रदान किया। इस मौके पर फांसीदेवा-खोरीबाड़ी के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मु , भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस संबंध में नक्सलबाड़ी -माटिगाड़ा भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन से बात करने पर उन्होंने बताया कि नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी का ग्रामीण अस्पताल का दौरा कर बीएमओएच से मिलकर रोगियों की स्थिति का जायजा लिया गया और दार्जीलिंग जिले के सांसद व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू विष्ट के तरफ से लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के इलाज में मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट व मास्क प्रदान किया गया। साथ ही हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया।
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपियों को 5 … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार का सोना … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि से बाबा … Read more

























