बिहार /मुंगेर
जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुखबिरा चाय टोला में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई।जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब 2 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
पुलिस ने इस मामले में शामिल आर्मी जवान चंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद चाय टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है वही पुलिस कैंप कर रही है ।बताया जाता है कि करीब 12 कट्टा जमीन पर विवाद था और शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ विवाद रात होते होते गोलीबारी और मौत में बदल गया ।वहीं इस घटना में 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए ।जिसमे एक थाना अध्यक्ष,एक एस आई, एक कॉन्स्टेबल भी घायल हुए है। हालांकि इस मामले में एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने घटना में तीन लोगों की मौत होने और आर्मी के जवान की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है।घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है ।

























