देश /डेस्क
आयकर विभाग बीते तीन दोनों से फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों से जुड़े टैक्स चोरी मामले में जांच कर रही है।मालूम हो कि जांच में आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के घर छापेमारी की। विभाग द्वारा मुंबई , पुणे सहित 28 स्थानों पर छापेमारी की गई ।जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है ।
आईटी के मुताबिक इस जांच में बॉलीवुड की 650 करोड़ रुपये की टैक्स अनियमितता मिली है। वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चुप्पी तोड़ कर ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
तापसी ने तीन ट्वीट किए और कहा कि ‘कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जो मैंने भविष्य के लिए रखा है, क्योंकि मैंने उन पैसों को लेने से मना कर दिया था।’
बता दें कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था तापसी पन्नू को पांच करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद छापेमारी के दौरान उनके घर से मिली है।
तापसी ने एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘माननीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में मेरे यहां छापे मारी हुई थी।’साथ ही तापसी ने कहा अब में सस्ती नहीं हूं ।
बता दें कि आयकर विभाग ने अपने एक बयान में बताया था कि बॉलीवुड की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर तीन मार्च से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुंबई और पुणे, हैदराबाद और दिल्ली में छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही एजेंसी ने अबतक कुल 28 स्थानों पर छापे मारी की हैं।

























