दिल्ली :स्टेकहोल्डर कांफ्रेंस में शामिल हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ,फिक्की एवं फ्लिपकार्ट के साथ MOU पर किया हस्ताक्षर ,हजारों रोजगार का होगा सृजन

SHARE:

दिल्ली /डेस्क


झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बाद राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। इस कड़ी में शनिवार को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्टेकहोल्डर कांफ्रेंस में उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के बीच नई दिल्ली में MoU सम्पन्न हुआ।

उद्योग विभाग की ओर से उद्योग सचिव पूजा सिंघल और फ्लिपकार्ट की ओर से चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार और फिक्की के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल अरुण चावला ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में MoU पर हस्ताक्षर किया। उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लिपकार्ट और इसके समूह की कंपनियाँ सामाजिक विकास सहित बुनियादी ढाँचे और औद्योगिक विकास की दिशा में कार्य करेगा।






पब्लिक सेक्टर यूनिट के लिए सहयोग और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में संयुक्त रूप से काम करेंगे। फ्लिपकार्ट राज्य के विभिन्न स्थानों पर उपरोक्त जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लिपकार्ट फुलफिलमेंट सेंटर तथा फैसिलिटी हब का संचालन करेगा, जिससे करीब तीन हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

झारखण्ड सरकार राज्य के भीतर फ्लिपकार्ट समूह के नए निवेश और हो रहे निवेश के संचालन को सुगम बनाएगी, जिससे व्यापार की सुगमता को मजबूती मिलेगी। लाइसेंस या परमिट को निर्गत करने और व्यापार के माहौल में सुधार होगा। राज्य के भीतर गोदाम और लॉजिस्टिक हेतु संरचना के निर्माण की दिशा में विभाग और फ्लिपकार्ट परस्पर कार्य करेंगे। झारखण्ड सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये विभिन्न विभागों से फ्लिपकार्ट को समन्वय स्थापित कर निवेश करने की पहल के लिए मदद करेगा ।






सबसे ज्यादा पड़ गई