महानंदा नदी में डूबे किसान का शव बरामद

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


महानंदा नदी में डूबे किसान का शव बरामद कर लिया गया है। गत शनिवार को मवेशी लेकर घर वापस लौटने के दौरान दौला पंचायत के पोरलाबाड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय किसान मोहम्मद ईशा नदी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश कर रही थी।

लेकिन सोमवार को उनका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।शव बरामदगी के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!