असम में बाढ़ के कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले

SHARE:

सागर चंद्र/ किशनगंज


असम के शिवसागर जिले में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के जलमग्न हो जाने से ट्रेन परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बदले हुए मार्गों से किया जा रहा है। जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसका असर किशनगंज में भी देखने को मिल रहा है।

असम से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है।सिमलगुड़ी-नामतियाली तथा सिमलगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को श्रीपुरियागांव-चापरमुख के बीच डायवर्ट किया गया है।वहीं 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सिमलगुड़ी-चापरमुख के बीच वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। जबकि 22504 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को श्रीपुरियागांव-न्यू बोंगाईगांव के बीच डायवर्ट किया गया है।

15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन भी वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है।


जबकि 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को फुरकाटिंग, 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को दीमापुर, 15959 हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस एवं 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को मरियानी जंक्शन, कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस को सेलेंघाट तथा 13282 राजेंद्र नगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को नामतियाली तक सीमित किया गया है। जबकि कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!