महिला की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में किया जमकर बवाल,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

वृद्ध महिला की मौत के बाद नाराज परिजनों के द्वारा नर्सिंग होम में पहुंच कर जोरदार हंगामा किया गया।पूरा मामला शहर के पश्चिम पल्ली स्थित जेड. ए .नर्सिंग होम का है।मालूम हो कि सदर अस्पताल के डी एस डॉक्टर अनवर हुसैन इस नर्सिंग होम का संचालन करते है।


परिजनों के मुताबिक तबियत बिगड़ने के बाद महिला को नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था लेकिन चिकित्सकों द्वारा महिला का समुचित इलाज नहीं किया गया और जब हालत बिगड़ गई तो आनन फानन में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया,मृतिका की पहचान पोठिया प्रखण्ड के चेचुआ बाड़ी निवासी मलिका खातून के रूप में हुई है।मृतिका के परिजन ने बताया कि नर्सिंग होम का संचालन डॉ अनवर हुसैन के द्वारा किया जा रहा है।परिजनों ने नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


हंगामे की सूचना के बाद टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को कारवाई का भरोसा देकर मामले को शांत करवाया। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हंगामे की सूचना के बाद वो यहां आए है और विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।देखने वाली बात होगी कि परिजन थाने में लिखित शिकायत करते हैं या फिर मामला यू ही समाप्त हो जाता है।वही इस सम्बन्ध में नर्सिंग होम संचालक द्वारा अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!