सागर चंद्रा/ किशनगंज
आरपीएफ के द्वारा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभिन्न ट्रेनों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी टाउजिंग टीम कटिहार और स्थानीय आरपीएफ टीम के द्वारा शहर होकर गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। 15671 डाउन कामख्या – रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रूकते ही टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान के विभिन्न कोच के बर्थ के नीचे छिपा कर रखे सात बैग को बरामद किया गया। इन बैगों का कोई भी दावेदार सामने नहीं आने पर इन्हें लावारिस मान लिया गया। आरपीएफ थाने में तलाशी लेने पर बैग से विभिन्न ब्रांड के 49.620 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
जांच के बाद बरामद शराब को रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। रेल थाने में अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


























