किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत अंतर्गत फुलवाडिया बाजार में सड़क, नाला एवं ओपन मार्केट के निर्माण हेतु फुलबरिया बाजार में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना-प्रदर्शन के साथ साथ वोट बहिष्कार का एलान किया था लेकिन अब भी लोगों की मांग को प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया l प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार की मुख्य एवं सहायक सड़कों में जल जमाव एवं कीचड़मय स्थिति के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं l
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलबड़िया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण कीचड़मय हो गयी है।जिससे स्थानीय दुकानदारों व आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। फुलबरिया बाजार वासियों को इस कीचड़ भरे सड़क से ही गुजर कर जरूरी कार्य के लिए जाने की चिंता सता रही हैं l
गौरतलब है कि कई वर्षों से यह सड़क गड्ढो में तब्दील है।जिसके कारण सड़क पर जल जमाव के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है। सड़कों पर कई छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण बारिश का पानी उन गड्ढों में भर जाता है।
बाजार की मुख्य सड़क का अतिक्रमण होने से बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है।फुलबड़िया राजस्व हाट है।यहाँ से सरकार को राजस्व मिलती है,फिरभी स्थानीय प्रशासन द्वारा जल निकासी का कोई प्रबन्ध नहीं किया जा रहा है।जिसके कारण अवाम को आवाजाही करने में परेशानी होती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी , सड़क सुदृढ़ीकरण एवं ओपन मार्केट की मांग की है।
साथ ही स्थानीय निवासियों ने बताया कि सांसद, विधायक केवल चुनाव के ही समय नजर आते हैं हमारी समस्या जानने-समझने के लिए उनके पास समय तक नहीं हैं। जल जमाव के कारण फुटकर विक्रेताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं l फुटकर विक्रेता राहुल बोसाक ने कहा कि आज कई वर्षो से हम जल जमाव में ही दुकान लगाने को मजबूर हैं लेकिन एसी दफ्तर में बैठे अधिकारियों को हमारी परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है l


























