नागरिक एकता मंच का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी,तीन सूत्री मांगों को लेकर किया है भूख हड़ताल
संवाददाता: मुरलीधर झा
दिघलबैंक में नागरिक एकता मंच के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है ।मालूम हो कि पावर ग्रिड निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर मुखिया प्रतिनिधि गणेश सिंह की अगुआई में दिघलबैंक बाजार परिसर में कई लोग भूख हड़ताल पर बैठे है ।
अनशनकारी गणेश सिंह ने बताया कि दिघलबैंक में पावर ग्रिड नहीं रहने की वजह से बिजली की आंख मिचौली बनी रहती है साथ ही जर्जर सड़को के सुधार,मोबाइल नेटवर्क में सुधार मुख्य माँगे है।वही भूख हड़ताल की सूचना के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सुशांत गोप भी दिघलबैंक पहुंचे और उन्होंने अपना नैतिक समर्थन कार्यकर्ताओं को दिया है।उन्होंने कहा कि जायज मांगो को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा हड़ताल किया जा रहा है और इनकी मांगो को वो जिले के प्रभारी मंत्री ,जिला पदाधिकारी तक पहुंचाने का काम करेंगे
इस भूख हड़ताल में गणेश कुमार सिंह, जागेश्वर गोस्वामी, हरिनंदन सिंह, अमित कुमार हरिजन, राहुल मंडल, रौनक सिंह, कुमार अभिषेक, सलाम, कलाम, राम प्रसाद दास, दीपक राम सहित दर्जनों प्रमुख क्षेत्रवासी व स्थानीय बाजारवासी शामिल है।


























