सालमारी /कटिहार – मुहर्रम के मौके पर कर्बला मैदान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ दिन भर गस्ती पर रहे। एसडीओ राजु कुमार,एसडीपीओ अजय कुमार पल पल की खबर लेते रहे। आजमनगर सीओ रिजवान आलम बथना कर्बला मैदान में, सालमारी कर्बला मैदान में आरओ अल्का आर्या, थाना अध्यक्ष कुमारी जुली, भैलागंज में कदवा आरओ, थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन कैम्प कर मोहर्रम शांति के माहौल में सम्पन्न कराने में लगे रहे।
जानकारी के अनुसार सालमारी एंव बलिया बेलौन क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों, धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। नारायणपुर मोर, कुशहा मोर, कोर्रा हाट, बिदेपुर, दिलशादपुर, दक्षिण टोला बीझारा, सालमारी कालेज मोर, सौहरागाछी, गोविंदपुर के पास पुलिस बल एंव दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त की गयी थी।
कर्बला का अखाड़ा निकलने के कारण बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी। शांति के माहौल में कर्बला सम्पन्न होने पर प्रशासन ने चैन की सांस ली है।

























