भू विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का उजाड़ा घर और दुकान,पुलिस की गाड़ी पर पथराव

SHARE:

मनसाही/कटिहार – भू विवाद में प्रशासनिक सहयोग फेल होने से पक्ष और विपक्ष को न्याय मिलना अब कठिन हो गया और ऐसे लोग कानून हाथ में लेने से भी नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव से जुड़ा हुआ हैं । वर्षों से चले आ रहे भू विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जमीन पर बने घर द्वार एवं दुकान को तोड़कर ना सिर्फ हटा दिया बल्कि जमीन पर भी कब्जा कर लिया।

मामले को लेकर कुछ समय के लिए आगजनी करते हुए सड़क जाम भी किया गया मगर पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया। हालांकि इस तोड़ फोड़ के दौरान ना तो पुलिस की 112 की टीम दिखी और ना ही तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनसाही थाने के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पाई। आरोपी आराम से घर तोड़ते रहे और पीड़ित अपने आशियानों को उजरते हुए देखता रहा। आरोपियों के जाने के बाद थाने की गाड़ी पहुंची जिस पर पीड़ित ने अपना गुस्सा भी दिखाया।

घटना को लेकर पीड़ित विद्यानंद मंडल ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए मिरकाहा निवासी शरीफ आलम सहित कुल 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी मो. इस्माइल ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में सुनवाई की गई थी मगर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाया था।

घटना को लेकर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि कानून हाथ में लेने वाले को बक्शा नहीं जाएगा घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस के गाड़ी पर पथड़ाव करने वाले को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई