मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जन पर लोग हुए घायल

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जनों लोगों के घायल हुये। गंभीर रूप से घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मदरसा टोला निवासी मो. मुराद हैं। जिसे तेज हथियार के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

वहीं मनसाही थाना क्षेत्र के रघुनीचक गांव के मो. कलाम को तलवार से सर पर वार किए जाने से गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। जिसे कटिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं नसूर की बेटी असद एवं मो. नौशाद को भी मुहर्रम के दौरान लाठी एवं तलवार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर कजरा चौक में भी मोहर्रम के दौरान दो गुटों के बीच तू तू मैं मैं इतनी बढ़ गई की प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और मामला शांत कराया गया।

मगर प्रशासन के जाने के एक घंटा बाद दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कजरा बसंतपुर निवासी मो. साबिर, शेख अजीज एवं मो. हसन शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। सभी घायलों का इलाज मनसाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होने के बाद सभी को रेफर सदर अस्पताल कटिहार कर दिया गया । थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने कहा कि जिस भी घायलों के आवेदन प्राप्त होंगे उनके आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!