टेंगरमारी में मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 160 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

किशनगंज प्रखंड अंतर्गत सालकी पंचायत के टेंगरमारी गांव में आज मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा डॉक्टर मोहम्मद हंजला एवं उनकी पूरी चिकित्सकीय टीम के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके क्रम में टेंगरमारी, बेलवा में यह शिविर संपन्न हुआ।


शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का लाभ उठाया। इस दौरान कुल लगभग 160 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 60 पुरुष, 50 महिलाएं, 35 वृद्धजन तथा 15 बालिकाएं शामिल रहीं।


स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं दवा वितरण की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती शाईदा बानो भी उपस्थित रहीं और उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!