एसपी ने कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण, लूटकांड के घटनास्थल का भी लिया जायजा

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पूर्व में गोद लिए गए कोचाधामन थाना का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, आगंतुक कक्ष सहित अन्य तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर कार्यप्रणाली, अनुशासन बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन संधारण और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई मवेशी व्यापारी से लूट की घटना के घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घटना से जुड़े सभी तथ्यों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की।
एसपी संतोष कुमार ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए कांड का त्वरित उद्भेदन करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।इस दौरान थाना अध्यक्ष इजहार आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई