कटिहार:सांसद ने किया हाई मास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफला मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद तारिक अनवर के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर हाई मास्ट एलईडी लाईट अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन फीता काटकर,शीला पट्ट का अनावरण एवं नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर सांसद श्री अनवर ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के मुख्य चौक चौराहे,सार्वजनिक स्थल के सामने हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने का कार्य जोड़ों पर हैं। इस कड़ी में सिरनिया पश्चिम पंचायत के मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में एलईडी लाईट लगाने का कार्य किया गया इसका विधिवत उद्घाटन किया गया अब इस लाइट के लग जाने से शाम के समय में दोनों जगह पर उजाला ही उजाला दिखाई पड़ेगा।

वही सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की जो समस्या हैं,उनका जल्द ही निदान किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, सिरनीया पश्चिम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुलाम मुस्तफा,अवधेश मंडल,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान,विक्रम पासवान, निरंजन पोद्दार,सुनील साह,मुजीबुर रहमान आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई