मनसाही/कटिहार -मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न खलीफाओं के द्वारा अपने-अपने गांव के इमामबाड़ा से मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए अमीरगंज बथना के बड़े इमामबाड़ा अखाड़ा में जाकर संपन्न हो गया।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने लाठी भाले एवं तलवार का कर्तव्य दिखाते हुए इमाम हुसैन के शहादत को याद किया। जुलूस के दौरान दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल साथ चल रहे थे।
उधर कजरा चौक,मोहनपुर, रघुनीचक, हफलागंज, मखदुमपुर, सहजा,भेड़मारा,अड़मारा आदि जगहों पर भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीडीओ सुमन कुमारी,अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल,थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।























