अग्निपीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट व सहायता राशि का वितरण

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड के नवाबगंज बालू टोला वार्ड संख्या-09 में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और दमकल विभाग के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही अंचल पदाधिकारी मनिहारी निहारिका राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा। जांच के बाद प्रभावित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई गई। दोपहर में अंचल कार्यालय की ओर से अग्निपीड़ित परिवारों की मुखिया गीता देवी एवं उषा देवी को डिग्निटी किट प्रदान की गई।

साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित राहत मानकों के अनुरूप प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।अंचल पदाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। राहत सामग्री और आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!