दूसरी पत्नी को घर लाया पति, पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर मांगा न्याय

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से आहत महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाने में काशीपुर बेलवा निवासी पीड़िता नेकजान की लिखित शिकायत पर पति अकबर सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता नेकजान की शादी 8 वर्ष पूर्व मुस्लिम रिति-रिवाज से काशीपुर बेलवा निवासी मोहम्मद अकबर के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पहले उसे पता चला कि उसके पति ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली है। फिर एक दिन अचानक पति गुलनाज बेगम नाम की एक लड़की को ले कर आ गया और बताया कि मैंने इससे शादी कर ली है। पीड़िता ने फौरन अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी।

सूचना के आधार पर जब पीड़िता के पिता और भाई ने विरोध किया तो अकबर ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जो अभी न्यायालय में चल रहा है।

हालांकि पीड़िता के पिता और भाई फिलहाल जमानत पर है। जबकि पीड़िता ने भी अपने मायके में शरण ले ली है। इसके बावजूद पति और ससुराल वाले उसे तरह तरह की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसे और मायके वालों की हत्या कर देने की धमकी दिए जाने से वह भयभीत हो गई और न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई