टेढ़ागाछ में मुहर्रम पर फुलबारी मजार पर लगा मेला, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

SHARE:

किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ऐतिहासिक फुलबारी मजार पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्ध कौशल के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मेले में उमड़ी भारी भीड़ से चारों तरफ उत्साह का माहौल बना रहा।फुलबारी मजार पर सुबह से ही जायरीनों का तांता लगा रहा।

भोरहा, फुलबरिया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए अखाड़ों ने मजार परिसर में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस अवसर पर आसपास के इलाकों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मजार शरीफ पर अकीदत के साथ चादरपोशी की। लोगों ने मजार पर माथा टेक कर देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं।

ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के पहुंचने से मेले में भारी चहल-पहल रही। भारी भीड़ और अच्छी बिक्री के कारण स्थानीय दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशहाली साफ देखी गई। खिलौने, मिठाइयों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही ।

मेले के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया अबु बकर, सरपंच नौशाद आलम, समाजसेवी वकील आजाद, मुश्ताक आलम, मुख्तार आलम, वहाब आलम और प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदिल हसन आदि उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए स्थानीय चौकीदार मुस्तैद दिखे l

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!