एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने बचाई सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान, परिजनों ने किया सम्मानित

SHARE:

सागर चंद्रा /किशनगंज


एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सतर्कता के कारण एक सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने चालक और ईएमटी का धन्यवाद जताते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


दरअसल कटहलबाड़ी गांव निवासी नैन्सी परवीन सर्पदंश का शिकार हो गई थी। जहरीले नाग के द्वारा डंस लेने से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

एम्बुलेंस चालक संदीप कुमार और ईएमटी देवराज कुमार बच्ची को एंबुलेंस में लादकर सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। चालक तेज गति व सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस चलाया। जबकि ईएमटी ने आवश्यकता चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता रहा। नैन्सी को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही अस्पताल कर्मी और चिकित्सक उसे जीवन दान देने में जुट गए।

तीन दिनों तक चले सामुहिक प्रयास के बाद आखिरकार नैन्सी खतरे से बाहर हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर नैन्सी को ससमय सदर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसे बचाना असंभव था।

परिजनों ने नैन्सी को नव जीवन प्रदान करने के लिए एंबुलेंस चालक और ईएमटी के साथ साथ सदर अस्पताल प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई