किशनगंज:आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार , भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती निवासी अब्दुल करीम के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे कटिहार रेल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार रात किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गस्त के दौरान आरपीएफ जवानों की नजर संदिग्ध युवक पर पड़ी थी। जवानों के निकट जाते ही आरोपी मौके से भागने लगा। जिससे जवानों का शक गहरा गया।

जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी करीम के पास से महंगा मोबाइल बरामद किया गया। लेकिन मोबाइल से संबंधित वैध दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की मोबाइल चोरी की है। आरोपी के स्विकारोक्ति बयान पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई